{"_id":"6602b75b65785968860bf1b0","slug":"four-people-died-in-road-accidents-on-holi-in-bareilly-2024-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की मौत: बरेली में होली पर खून से लाल हुईं सड़कें, मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन लोगों की मौत: बरेली में होली पर खून से लाल हुईं सड़कें, मातम में बदलीं खुशियां
Tue, 26 Mar 2024 05:24 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Mar 2024 05:24 PM IST
सार
बरेली जिले में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
उमेश प्रजापति और पंकज मौर्य के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सोमवार को जहां लोग उत्साह से होली का त्योहार मना रहे थे, वहीं जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। पर्व के दिन उनकी मौत की खबर से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। अलग-अलग अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पहला हादसा आंवला क्षेत्र में आंवला-बिसौली रोड पर हुआ। मोहल्ला लठैता स्थित सरकारी अस्पताल के समीप रहने वाले पंकज मौर्य अपने दोस्त मोहल्ला मोहब्बतगंज गौटिया निवासी उमेश प्रजापति को साथ लेकर पेंपल गांव में अपनी बहन के घर होली मिलने गए थे। शाम करीब पांच बजे लौटते समय मनौना से पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद तालाब में गिर गई। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तो एक युवक की सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन
तुरंत ही उसे अस्पताल के लिए भेजा गया, मगर रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में परिचित अस्पताल के बाहर इकठ्ठा हो गए। चेयरमैन सैयद आबिद अली, पप्पू यादव, बबलू दिवाकर, धुर्वेंद्र पाल सिंह आदि ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। मंगलवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पंकज के परिवार में पत्नी और एक बेटी है। उमेश की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उनका एक छोटा बेटा है।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी में युवक की मौत
एक अन्य हादसे में थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव हरेली अलीपुर निवासी विनीत (22) की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई अंकित के साथ चचेरी बहन की ससुराल रम्पुरा कमन में खोआ पहुंचाने गए थे। घर लौटते समय रम्पुरा गांव में ही कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। अंकित की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। विनीत पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अप्रैल में ही उसकी बहन की शादी होनी है।
एक अन्य हादसे में थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव हरेली अलीपुर निवासी विनीत (22) की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई अंकित के साथ चचेरी बहन की ससुराल रम्पुरा कमन में खोआ पहुंचाने गए थे। घर लौटते समय रम्पुरा गांव में ही कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। अंकित की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। विनीत पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अप्रैल में ही उसकी बहन की शादी होनी है।