{"_id":"697a7b4c8b316fd59701d9c5","slug":"four-named-for-inciting-hooliganism-and-riot-near-banquet-lawn-bareilly-news-c-4-vns1074-815513-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैंक्वेट लॉन के पास गुंडई, दंगा भड़काने के आरोप में चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैंक्वेट लॉन के पास गुंडई, दंगा भड़काने के आरोप में चार नामजद
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास स्थित एक बैंक्वेट लॉन के सामने कार सवार लोगों ने 26 जनवरी की रात खुलेआम गुंड़ई करते हुए किला थाना क्षेत्र के जसौली आखूनजादा साहब मस्जिद निवासी सलमान नाम के युवक को सड़क पर गिरा कर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने चार नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ दंगा भड़काने और चोट पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जसौली आखूनजादा साहब मस्जिद निवासी सलमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 26 जनवरी की रात 10 बजे बजे वह एक बैंक्वेट लॉन के पास खड़ा था। इसी दौरान दो गाड़ियों ने कुछ लोग आए। इनमें किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर निवासी अमान इब्राहीम, वसीम गद्दी, अमन गद्दी, सुबहान उर्फ चूरन को वह जानता है। सात-आठ अज्ञात लोग भी थे। इन सभी ने उसको रोड पर गिरा दिया और पीटने लगे।
शोर-शाराबा होने पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों से उसकी जान के लिए खतरा है। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद