फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four more Holi special trains will be operated for Purvanchal via Bareilly.

Holi Special Trains: बरेली होते हुए पूर्वांचल के लिए होली विशेष चार और ट्रेनों का किया जाएगा संचालन

Sat, 23 Mar 2024 10:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 10:59 AM IST
सार

रेलवे ने बृहस्पतिवार को बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार की ओर अप-डाउन की छह और होली विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया। अब शुक्रवार को इसी रूट पर रेलवे ने चार और होली विशेष ट्रेनों की समयसारणी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Four more Holi special trains will be operated for Purvanchal via Bareilly.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के नजदीक आने के साथ ही ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते पिछले दिनों बरेली होते हुए रेलवे ने 20 मार्च से एक अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में अप-डाउन की 30 होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की थी। यह ट्रेनें नाकाफी साबित होने पर बृहस्पतिवार को बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार की ओर अप-डाउन की छह और होली विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया। अब शुक्रवार को इसी रूट पर रेलवे ने चार और होली विशेष ट्रेनों की समयसारणी जारी कर दी है।

विज्ञापन

 
त्योहार पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से बरेली होते हुए पूर्वांचल में गोरखपुर, गोंडा, बलिया, बस्ती रूट के अलावा बिहार के सीवान, कटिहार, छपरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर रूट पर यात्रियों का सबसे ज्यादा दबाव है। अप-डाउन 40 होली विशेष ट्रेनों में से अप-डाउन 36 ट्रेनों का संचालन पूर्वांचल और बिहार के रूटों पर ही किया जा रहा है। शुक्रवार को जिन अप-ट्रेनों की समयसारणी जारी की गई है वह अप-डाउन अलग-अलग तारीखों में दिल्ली-गोरखपुर रूट पर चलाई जाएंगी। 24-24 कोच की इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18, स्लीपर श्रेणी के तीन और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगाया गया है। 
विज्ञापन


यह है समयसारिणी
04016 नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 22 मार्च को रात 11:45 बजे नई दिल्ली से चलने के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए 23 मार्च को तड़के 4:55 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होते हुए दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04015 गोरखपुर-नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन 23 मार्च को शाम 4:00 बजे गोरखपुर से चलने के बाद रात 12:30 बजे बरेली आएगी और 24 मार्च को तड़के 5:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

04018 नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 23 मार्च को रात 8:15 बजे दिल्ली से चलने के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए रात 1:33 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होते हुए 24 मार्च को सुबह 9:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04017 गोरखपुर-नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन 24 मार्च को दोपहर 12:00 बजे गोरखपुर से चलने के बाद रात 8:30 बजे बरेली आएगी और 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में इनमें उपलब्ध हैं सीटें (22 मार्च तक का डाटा)
  • गोरखपुर से 24 मार्च को चलने वाली 05023 गोरखपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 79, तृतीय में 612, स्लीपर में 107, द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 175 सीटें और 31 मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 25, तृतीय में 325 और द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 78 सीटें उपलब्ध हैं।
  • टनकपुर से 25 मार्च को चलने वाली 05097 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में सात, तृतीय में 85 बर्थ और 27 मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 15, तृतीय में 55 सीटें उपलब्ध हैं। 29 मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 20, तृतीय में 77 और स्लीपर श्रेणी में 42 सीटें उपलब्ध हैं।
  • गोरखपुर से 27 मार्च को चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष ट्रेन की द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 33 सीटें उपलब्ध हैं।
  • छपरा से 29 मार्च को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन की द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 256 सीटें उपलब्ध हैं। 
  • लालकुआं से 24 मार्च को चलने वाली 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 40, तृतीय में 266, स्लीपर श्रेणी में 345 सीटें, 31 मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 34, तृतीय में 206, स्लीपर में 290 सीटें उपलब्ध हैं। 
  • गोरखपुर से 29 मार्च को चलने वाली 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 76, तृतीय में 237, द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 116 सीटें उपलब्ध हैं।

स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए  रखें इंतजाम
होली के मद्देनजर ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ चुकी है। उत्तर रेलवे के जीएम शोभन चौधरी ने ए और ए प्लस ग्रेड के सभी रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के साथ प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्थाएं मुकम्मल रखने का आदेश दिया है। रेलवे प्लेटफार्मों के अलावा प्रतीक्षालय, लाइटिंग, पंखे, वॉटर बूथ, शौचालय, फूड स्टॉल की व्यवस्थाओं में भी सुधार के निर्देश दिए हैं। 

यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम बनाने। रेलवे के पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम, पूछताछ और उद्घोषणा प्रणाली की निगरानी के साथ रेल टिकटों की कालाबाजारी को लेकर सतर्कता के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती और आवश्यकता होने पर आरक्षण के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश भी दिए हैं। दूसरी ओर होली के मद्देनजर जंक्शन पर अनारक्षित टिकटों की बिक्री में एकाएक इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में 10 से 12 हजार अनारक्षित टिकट बिकते हैं इनकी संख्या अब 16 हजार के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed