फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four missing friends found sleeping in a broken down truck

Bareilly News: लापता चारों सहेलियां खराब ट्रक में सोती मिलीं

Sat, 26 Oct 2024 04:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Four missing friends found sleeping in a broken down truck
भोजीपुरा (बरेली)। घर से रहस्यमय ढंग से लापता चारों सहेलियों को पुलिस ने दस घंटे के अंदर ही तलाश लिया। वह देवरनिया क्षेत्र में खड़े खराब ट्रक में सोती मिलीं। परिजनों के पूछने पर भी चारों ने सही जवाब नहीं दिया है। वहीं, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी चार सहेलियां बृहस्पतिवार दोपहर घर से खेत में पुआल लेने की बात कहकर गईं थीं। इसके बाद चारों लापता हो गईं। जब शाम तक चारों नहीं लौटीं तो परिजनों ने यूपी 112 को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर शुक्रवार तड़के देवरनिया रेलवे स्टेशन के सामने एक खराब खड़े ट्रक में चारों सोती हुई मिल गईं। पुलिस चारों को थाने ले आई। चारों लड़कियां किसके इशारे पर निकलीं, रात भर कहां रहीं, जैसे सवालों के उन्होंने न तो पुलिस और न ही परिजनों को जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
परिवार ने कहा- हम नहीं ले जाएंगे साथ
सूचना पर लड़कियों के परिजन भी थाने आ गए। परिजनों ने इंस्पेक्टर से कहा कि वह अब अपनी लड़कियों को नहीं ले जाएंगे। यह जहां जाना चाहें वहां जाएं। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें समझाने की कोशिश की। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वह सभी पुलिस की अभिरक्षा में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed