फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four malnourished children found in Kareli village

बरेलीः करेली गांव में मिले चार कुपोषित बच्चे

Sat, 14 Mar 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four malnourished children found in Kareli village
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

पोषण पखवाड़े के तहत 167 बच्चों को किया गया वजन
विज्ञापन

18 बच्चों का वजन मिला कम, माताओं को किया जागरूक

बरेली। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) की ओर से पोषण पखवाड़े के तहत शुक्रवार को करेली गांव में वजन करके कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए। बच्चों को लंबाई और वजन के आधार पर सामान्य और कुपोषित श्रेणी में बांटा गया। चार बच्चे कुपोषित मिले।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मैसी और अनीता देवी ने सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में बुलाकर उनका वजन किया। 167 बच्चों का वजन करके लंबाई के आधार पर उनका ग्रोथ चार्ट बनाया गया। इनमें से 145 बच्चे सामान्य और 18 अल्प वजन के मिले। इनमें से चार बच्चे कुपोषित पाए गए। बच्चों की माताओं को बताया गया कि बच्चों को दाल, हरी सब्जियां और दूध से बने पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक कराएं। अतिरिक्त ऊर्जा के लिए देसी घी दाल, सब्जी में डालकर दें। गुड़, चना और मौसमी फल दें। महिलाआें को कोरोना वायरस के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि कुछ भी खाने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। छींक-खांसी आने पर मुंह पर रुमाल रखें और सर्दी-जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed