फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four Girls Who Went Out to Visit a Fair Go Missing Police Scramble All Night in Bareilly

Bareilly: मेला देखने निकली चार लड़कियां लापता, रातभर दौड़ी पुलिस, फूफा के घर में मिलीं, जानें क्या है माजरा?

Sun, 29 Mar 2026 01:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Mar 2026 01:31 PM IST
सार

बरेली जिले में थाना बारादरी इलाके के सिकलापुर के मेले में गई चार लड़कियां शनिवार रात लापता हो गईं। रात भर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के सहारे इनकी तलाश की, सुबह चारों इज्जत नगर में मिल गईं। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, बाल कल्याण समिति की ओर से ही इन्हें परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
Four Girls Who Went Out to Visit a Fair Go Missing Police Scramble All Night in Bareilly
चारों बचिच्यों की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में थाना बारादरी इलाके के सिकलापुर के मेले में गई चार लड़कियां शनिवार रात लापता हो गईं। रात भर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के सहारे इनकी तलाश की, सुबह चारों इज्जत नगर में मिल गईं। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, बाल कल्याण समिति की ओर से ही इन्हें परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि गंगापुर निवासी नेहा पत्नी राहुल ने शनिवार रात साढ़े 11  बजे सूचना दी कि उनकी दो बेटियां रिद्धिमा व महिमा जिनकी उम्र 10 वर्ष व 7 वर्ष है, दोनों  सिकलापुर मेला देखने गई थीं जो घर नहीं लौटी हैं। उनकी बेटियों के साथ मोहल्ले के ही विजय कुमार की भी दो बेटियां नायरा व पलक उम्र करीब 10 व 8 वर्ष भी गई हैं। वे दोनों बहनें भी घर नहीं लौटी हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर तत्काल थाना बारादरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात में ही टीम बनाकर चारों लड़कियों को खोजने पुलिस निकल पड़ी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो पाया गया कि नेहा की दोनों बेटियां अपने पिता राहुल के साथ जा रही हैं साथ में मोहल्ले की भी वह दो लड़कियां भी हैं। प्रयास कर राहुल से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसका अपनी पत्नी नेहा से विवाद चल रहा है। जब वह मेला देखने गया तो उसकी दोनों बेटियां मिल गई। उनके साथ दो लड़कियां और भी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों ने बताया कि माँ उनको डांटती मारती है। इस बात से नाराज राहुल ने अपनी दोनों बेटियों को अपने बहन- बहनोई के घर इज्जत नगर के अहलादपुर ले जाकर छोड़ दिया। राहुल की बेटियों के साथ मौजूद दो लड़कियां भी साथ जाने की जिद करने लगी। राहुल उन्हें भी अपनी बेटियों के साथ ले जाकर अपने बहनोई के यहां रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों के साथ जाकर चारों लड़कियों को सुबह चार बजे उनके फूफा के घर से तलाश कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed