फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four friends became thieves to fulfill expensive hobbies

महंगे शौक पूरे करने को चार दोस्त बन गए चोर

Fri, 21 Jan 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four friends became thieves to fulfill expensive hobbies
बरेली। महंगे शौक पूरे करने के लिए इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर निवासी नरेंद्र, शुभम, मोहित और बसंत विहार फेस दो के प्रियांशु मोबाइल और बाइक चुराने लगे। पुलिस ने उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की पांच बाइक और लूटे हुए आठ मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बचपन से ही दोस्त हैं और गलत संगत में पड़ गए। शौक महंगे थे तो उन्हें पूरा करने को घर से रुपये नहीं मिलते थे। इस वजह से बाइक चोरी करने लगे और उन चोरी की बाइकों से ही राह चलते लोगों के मोबाइल लूटने लगे। बुधवार को बारादरी पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक और लूटे गए आठ मोबाइल बरामद हुए हैं। इसके अलावा चार तमंचे भी बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed