फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four cubs seen walking with tigress video goes viral in Pilibhit

बाघों की दुनिया: चार शावकों के साथ सैर पर निकली बाघिन, सड़क पर यह नजारा देख ठहर गए सैलानी

Sat, 22 Apr 2023 12:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Apr 2023 12:56 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने के संकेत मिले हैं। शुक्रवार को जंगल मार्ग पर चार शावकों के साथ बाघिन चहलकदमी देखी गई। जंगल सफारी करने आए सैलानियों ने इस नजारे का वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन
Four cubs seen walking with tigress video goes viral in Pilibhit
सड़क पर शावकों के साथ बाघिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल मार्ग पर चार शावकों के साथ बाघिन चहलकदमी देखी गई। जंगल का यह नजारा सैलानियों के लिए तो आकर्षण का केंद्र बना ही, वहीं इससे जंगल में बाघों का कुनबा बढ़ने के भी संकेत मिले है। शुक्रवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों ने बाघिन के साथ चार शावकों को सड़क पर घूमते देखा। सैलानियों ने इसका वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जंगल सफारी के दौरान अचानक बाघिन जंगल मार्ग पर आ गई। नजारा तब अद्भुत हुआ, जब पीछे से अचानक झाड़ियों से चार शावक भी निकलकर उसके पीछे चलने लगे। वाहन पर सवार सैलानियों ने चहलकदमी करती बाघिन और उसके शावकों का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने पर्यटन स्थल के नियमों का पालन कराने के लिए रोस्टर जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि वन्यजीव दर्शन के दौरान एक स्थान पर दस मिनट तक ही वाहनों को रोक जा सकेगा। चिह्नित स्थान पर दोबारा आने पर कार्रवाई की जाएगी। हार्न, सायरन, हूटर आदि पर पाबंदी रहेगी। कैमरों का इस्तेमाल पर तय धनराशि को जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed