{"_id":"5eefbf1f8ebc3e431428a761","slug":"four-arrested-by-model-hooters-in-model-town-bareilly-news-bly410079236","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन में हूटर बजाती स्कार्पियो से टशन दिखाते चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल टाउन में हूटर बजाती स्कार्पियो से टशन दिखाते चार दबोचे
विज्ञापन
थाने में खड़़ी कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस से भी उलझे
विज्ञापन
बरेली। रविवार देर रात बारादरी थाने के नए इंस्पेक्टर ने मॉडल टाउन में हूटर बजाती स्कार्पियो पकड़ ली। इसमें बैठे चार लड़के हूटर बजाते हुए गलियों में गाड़ी दौड़ा रहे थे। पूछताछ में सिपाहियों पर भी रौब गांठने लगे तो इंस्पेक्टर उन्हें पकड़कर थाने ले आए। देर रात इनसे पूछताछ की जा रही थी, सिफारिश में भी लोग जुटे थे।
रात करीब साढ़े दस बजे इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा मॉडल टाउन चौकी की ओर माहौल देखने निकले। आगे चल रहे चीता बाइक के सिपाहियों से लोगों ने गलियों में हूटर लगी स्कार्पियो दौड़ाने की शिकायत की। सामने से सफेद स्कार्पियो हूटर बजाती आई तो सिपाहियों ने रोककर पूछताछ शुरू कर दी। गाड़ी में बैठे चार लड़के पुलिस से भी उलझने लगे। तब इंस्पेक्टर ने चारों को निकालकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस स्कार्पियो को भी थाने ले आई। पता लगा कि स्कार्पियो डीडीपुरम के एक रेस्टोरेंट मालिक की है, जिसे उसके दोस्त मांगकर ले गए थे। गाड़ी में मौजूद लड़के ठीकठाक परिवारों के थे, जिनकी सिफारिशें आनी शुरू हो गईं। इनमें एक लड़का संजय नगर के हिस्ट्रीशीटर का भाई बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई करेंगे।