फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four areas of the city became hotspots, but people are crowded, irrespective of the danger

शहर के चार इलाके बने हॉटस्पॉट मगर खतरे से बेपरवाह लोग लगा रहे भीड़

Tue, 09 Jun 2020 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Four areas of the city became hotspots, but people are crowded, irrespective of the danger
बरेली में नए बने हॉटस्पॉट इलाकों को सील करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

संक्रमित मिलने के बाद मढ़ीनाथ, अशरफ खां छावनी, हजियापुर और एजाज नगर गौंटिया हॉटस्पॉट
विज्ञापन

मढ़ीनाथ और हजियापुर में बांस बल्ली लगाईं, अशरफ खां चौकी में सब खुला खुला

बरेली। शहर के चार अलग-अलग इलाकों में रविवार रात नए कोरोना मरीज मिलने के बाद सोमवार को चार नए हॉटस्पॉट बना दिए गए हैं। इनमें से कुछ जगह बांस बल्ली लगा दी गई थीं तो कुछ इलाके अब भी खुले हैं। एहतियात बरतने की जगह खतरे से बेपरवाह लोग हॉटस्पॉट में भी भीड़ लगा रहे हैं।
रविवार रात आई रिपोर्ट के बाद सोमवार को सुभाष नगर के मढ़ीनाथ, प्रेमनगर के अशरफ खां छावनी और बारादरी थाने के हजियापुर व एजाज नगर गौंटिया को हॉटस्पॉट बना दिया गया। मढ़ीनाथ में सुभाष नगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने सुबह से ही इस इलाके को सील किया गया। सुबह 11 बजे यहां लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई।
विज्ञापन

एजाज नगर गौंटिया पहले से ही हॉटस्पॉट है। अब इसी मोहल्ले के दूसरे इलाके को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। हजियापुर और चक महमूद की सीमा पर स्थित इलाके को हॉटस्पॉट बनाकर सील किया गया है। एक छोर का 250 मीटर इलाका सील होने से हजियापुर के लोगों को खास समस्या नहीं है। बता दें कि हजियापुर निवासी झोलाछाप की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद ही दहशत फैली थी और इस इलाके के तमाम लोगों के सैंपल लिए गए। सोमवार को हॉटस्पॉट वाले सभी इलाकों में सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ रही थीं। अशरफ खां छावनी में तो शाम के वक्त दो चार ऊंची बल्लियां लगाकर छोड़ दी गईं। यहां पुलिस भी नहीं थी। कई लोग यहां एक साथ इकट्ठा थे। सन्नाटे की बजाय आम दिनों से ज्यादा रौनक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बानखाना को मिली हॉटस्पॉट से आजादी

प्रेमनगर के घनी आबादी वाले बानखाना मोहल्ले के लोगों को 21 दिन बाद हॉटस्पॉट से मुक्ति मिल गई। लोगों ने बांस बल्लियां हटने पर खुशी का इजहार किया। पार्षद शमीम अहमद की मदद से पुलिस टीम ने रास्तों से बैरिकेडिंग हटवाई। पार्षद ने लोगों से संयम रखने को कहा। कहा कि बेवजह भीड़ लगाने से बाज आएं। जरूरत पर ही घर से निकलें।

रामवाटिका और सूफीटोला भी हॉटस्पॉट बनेंगे

कोरोना संक्रमण अब शहर के वीआईपी इलाकों में भी फैलने लगा है। बारादरी थाने से संबंधित पॉश कॉलोनी रामवाटिका और पुराना शहर के हिस्से सू्फी टोला में भी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव केस होने की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि दोनों इलाकों में पुलिस को भेजकर स्थानीय लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों का आदेश मिलते ही मंगलवार को इन दोनों इलाकों को भी हॉटस्पॉट बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed