फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four accused arrested for smuggling 498 kg of acetic anhydride.

Bareilly News: 498 किलो एसिटिक एनहाइड्राइड के साथ तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for smuggling 498 kg of acetic anhydride.
बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शनिवार देर रात बदायूं के एक और अमरोहा जिले के तीन आरोपियों को 498 किलो एसिटिक एनहाइड्राइड प्रिकर्सर केमिकल के साथ गिरफ्तार किया है। थाना शाही में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एएनटीएफ बरेली इकाई के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव नदायल निवासी वासिद, अमरोहा के थाना मंडी धनौरा के गांव चक मुस्तफापुर निवासी जोगेश सिंह, अमरोहा के ही थाना डिडौली के गांव हटऊआ निवासी तेजपाल सिंह और डिडौली की जाटव कॉलोनी जोया निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो वाहन, पांच मोबाइल फोन और 1080 रुपये भी बरामद हुए हैं। एसिटिक एनहाइड्राइड केमिकल को सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है। अफीम से मार्फिन और फिर मार्फिन को परिष्कृत कर स्मैक व हेरोइन बनाने में इस केमिकल का प्रयोग किया जाता है। बिना लाइसेंस के इसे रखना आपराधिक कृत्य है।
विज्ञापन


सरगना जोगेश ने उगला राज
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि जोगेश इस गिरोह का सरगना है। पहले एनसीबी लखनऊ भी उसे इसी तरह के मामले में जेल भिजवा चुकी है। जोगेश ने पुलिस को बताया कि वे चारों एसिटिक एनहाइड्राइड लेने के लिए हरियाणा के मेवात गए थे। जोगेश और वासिद कार से जबकि अरुण और तेजपाल पिकअप गाड़ी से गए थे। उन्होंने मेवात के एक व्यक्ति से केमिकल लिया और उसे पिकअप में लादकर लाए थे। यह खेप बदायूं में एक व्यक्ति को दी जानी थी जो इसे पश्चिम बंगाल के किसी बड़े तस्कर को आपूर्ति करने वाला था। इस अवैध धंधे से होने वाले मुनाफे को वे आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एएनटीएफ और शाही थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में केमिकल बरामद कर चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed