फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four accused arrested for robbing the sales manager of auto service agency in Bareilly

Bareilly: ऑटो सर्विस एजेंसी के सेल्स मैनेजर से लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी निकला लुटेरा

Mon, 23 Oct 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 03:43 PM IST
सार

बरेली में 15 अक्तूबर की शाम प्रेम नगर थाना क्षेत्र में हार्टमैन पुल पर किप्स ऑटो सर्विस एजेंसी के सेल्स मैनेजर के साथ लूट की घटना हुई थी। इस वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी का पूर्व कर्मचारी वारदात का मास्टरमाइंड निकला। 

विज्ञापन
Four accused arrested for robbing the sales manager of auto service agency in Bareilly
लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में किप्स ऑटो सर्विस के सेल्स मैनेजर से हुई लूट के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक किप्स ऑटो सर्विस के पूर्व कर्मचारी ने अपने साथियों को लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे लूट हुआ माल बरामद हुआ है। एक आरोपी फरार है।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 15 अक्तूबर की शाम प्रेम नगर थाना क्षेत्र में हार्टमैन पुल पर किप्स ऑटो सर्विस के सेल्स मैनेजर दीपक जोशी के साथ लूट की घटना हुई थी। ऑफिस से लौटते वक्त दीपक की बाइक के सामने दो बाइक लगाकर बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया था, जिसमें एक लाख दस हजार रुपए थे। घटना की रिपोर्ट प्रेम नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बरेली से 12 रुपये महंगा हुआ लखनऊ का सफर, रोडवेज ने बढ़ाया बस का किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने सोमवार दोपहर बाद इस घटना का खुलासा कर दिया। चार आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि यह आरोपी मोहित यादव अभी फरार है। आरोपियों से लूटी गई रकम में से 34000 रुपए बरामद किए गए हैं। लुटेरों की दो बाइक भी पुलिस ने बरामद करके सीज कर दी हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये आरोपी पकड़े गए 
  • अभिषेक गंगवार निवासी राजनगर कॉलोनी, थाना बारादरी
  • प्रशांत शर्मा उर्फ प्रियांशु निवासी शांति बिहार, मढ़ीनाथ, थाना सुभाष नगर
  • अभिषेक कुमार राघव निवासी शांति बिहार, मढ़ीनाथ, थाना सुभाष नगर
  • सचिन पुंडीर निवासी ए सेक्टर 49, थाना बरोला, गौतमबुद्धनगर 

ये आरोप है फरार 

  • मोहित यादव निवासी शांति बिहार, मढ़ीनाथ, थाना सुभाष नगर

पूर्व कर्मचारी ने बनाई थी योजना 
पुलिस के मुताबिक अभिषेक कुमार राघव तीन वर्ष पहले किप्स ऑटो सर्विस एजेंसी पर लिपिक की नौकरी करता था। उसे कैश के संबंध में सारी जानकारी थी। यही जानकारी अपने दोस्तों से दी। इसके बाद अभिषेक ने लूट की योजना बनाई। योजना के तहत पांचों आरोपियों ने 15 अक्तूबर की शाम सेल्स मैनेजर से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed