{"_id":"5fa2e80e8ebc3e9bb604e9d5","slug":"fort-river-case-flow-in-many-areas-the-river-is-missing-from-the-map-bareilly-news-bly425760844","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला नदी प्रकरण: कई इलाकों में हो रहा प्रवाह, नक्शे से नदी ही नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला नदी प्रकरण: कई इलाकों में हो रहा प्रवाह, नक्शे से नदी ही नदारद
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
सीमांकन के बाद नदी को अभिलेखों में दर्ज करने की कवायद शुरू
विज्ञापन
नगर निगम सीमा के तहत नदी पर हुए अवैध कब्जे हटवाने को कहा
बरेली। सालों से भूमाफिया किला नदी को पाटकर अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बीते दिनों कब्जा किए जाने का मामला सुर्खियां बना तो तहसील की ओर से नदी का सीमांकन और अस्थायी, स्थायी अवैध कब्जों का चिह्नांकन शुरू कराया गया। करीब 15 दिनों तक चले अभियान में दर्जनों अवैध कब्जे मिले और एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि कई ऐसे इलाके अभिलेखों में ही दर्ज नहीं है जहां से नदी का बहाव हो रहा है। तहसीलदार ने रिपोर्ट और मानचित्र संलग्न करते हुए नगर निगम को पत्र भेजकर कब्जा हटाकर रिकॉर्ड दुरुस्त कराने को कहा है।
15 दिन तक चले सघन सर्वे में पता चला है कि नदी नगर निगम बरेली के तहत राजस्व ग्राम बाकरगंज, सुन्दरानी, सैदपुर हॉकिन्स, महलऊ, गोविंदापुर, रहपुरा चौधरी, मठलक्ष्मीपुर, मठकमल नैनपुर, महेशपुर अटरिया, विधौलिया, स्वालेनगर नवदिया, सुर्खा छावनी, जसोली, मैदापुर, सनौआ से प्रवाहित होती हो रही है। गोविंदापुर, सैदपुर हॉकिन्स, स्वालेनगर नवदिया में स्थायी, अस्थायी अतिक्रमण मिला है। हालांकि, इस दौरान सैदपुर हॉकिन्स, सुर्खा छावनी और जसौली के कुछ स्थानों पर राजस्व अभिलेखों मेमं नदी को चिह्नित नहीं किया गया है। जबकि मौके पर नदी प्रवाहित है। जिसे दर्ज कराने की कवायद शुरू हो गई है। इसके अलावा अस्थायी कब्जे स्थायी अस्थायी हो जाएं उससे पहले नगर निगम को कब्जा हटवाने के लिए कहा है। वहीं, ऐसे स्थान जहां पर तेजी से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं वहां पर नदी की सीमा पर सूचन पट्ट लगवाने को कहा है।
विज्ञापन
बाग, दुकान और मकान का मिला अवैध निर्माण
रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदापुर गाटा संख्या 329 पर 0.1 हेक्टेयर अस्थायी, सैदपुर हॉकिन्स गाटा संख्या 123 पर 0.240 हेक्टेयर अस्थायी, 391 पर 0.053 हेक्टेयर स्थायी, 886 और 887 पर क्रमश: 0.013, 0.006 हेक्टेयर स्थायी, स्वालेनगर में 80 पर 0.005 हेक्टेयर अस्थायी, जसोली में 94 पर 0.059 हेक्टेयर स्थायी, 0.889 हेक्टेयर अस्थायी, 227 पर 0.898 पर अस्थायी, 0.228 पर अस्थायी, जसोली बाहर चुंगी के 30 पर 173 वर्गमीटर और 0.250 हेक्टेयर क्रमश: स्थायी और अस्थायी कब्जा मिला है। जिस पर मकान, दुकान, कृषि कार्य, बाग आदि तरीके से कब्जा पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सीमा के तहत हुए कब्जो को हटाने का कार्य नगर निगम की ओर से किया जाएगा। वहीं, जहां नदी रिकॉर्ड में नहीं है वहां दर्ज कराने की नियमानुसार कार्रवाई होगी। नदी के सीमांकन और कब्जों के चिह्नांकन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। - आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार, सदर
विज्ञापन
नगर निगम सीमा के तहत नदी पर हुए अवैध कब्जे हटवाने को कहा बरेली। सालों से भूमाफिया किला नदी को पाटकर अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बीते दिनों कब्जा किए जाने का मामला सुर्खियां बना तो तहसील की ओर से नदी का सीमांकन और अस्थायी, स्थायी अवैध कब्जों का चिह्नांकन शुरू कराया गया। करीब 15 दिनों तक चले अभियान में दर्जनों अवैध कब्जे मिले और एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि कई ऐसे इलाके अभिलेखों में ही दर्ज नहीं है जहां से नदी का बहाव हो रहा है। तहसीलदार ने रिपोर्ट और मानचित्र संलग्न करते हुए नगर निगम को पत्र भेजकर कब्जा हटाकर रिकॉर्ड दुरुस्त कराने को कहा है।