{"_id":"60db70ad8ebc3e09cb1a20d5","slug":"fort-of-innocent-playing-in-the-street-died-by-drowning-in-the-river-bareilly-news-bly4513980171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खेल रहे मासूम की किला नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में खेल रहे मासूम की किला नदी में डूबकर मौत
विज्ञापन
कासिब (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात भर ढूंढते रहे परिजन और पुलिस, घरों में भी ली तलाशी
विज्ञापन
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद मंगलवार सुबह नदी में मिला शव
बरेली। इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस में रहने वाले मांझा कारीगर इसरार उर्फ पप्पू के चार वर्षीय बेटे कासिब की किला नदी में डूबने से मौत हो गई। वह सोमवार शाम गली में खेलते समय लापता हो गया। मंगलवार सुबह किला नदी से उसका शव बरामद हुआ।
कासिब के चाचा शाहिद ने बताया कि उनकी गली के पास ही किला नदी है। सोमवार शाम करीब करीब साढ़े पांच बजे उनका भतीजा घर के सामने ही गली में खेलने के दौरान लापता हो गया। शाम करीब छह बजे उन लोगों ने कासिब को खोजना शुरू किया लेकिन सुराग नहीं लगा। रात करीब नौ बजे इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी गई और अपहरण की आशंका भी जताई गई। इसके बाद पुलिस ने भी परिवार वालों के साथ खोजबीन शुरू कर दी। शक के आधार पर मोहल्ले के कुछ घरों में भी तलाशी ली गई लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। फिर उन लोगों ने थाना इज्जतनगर में कासिब की गुमशुदगी दर्ज करा दी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे परिवार वालों ने फिर उसकी तलाश शुरू की। वह टहलते हुए गली से आगे किला नदी के किनारे पहुंचे तो उन्हें पानी में बच्चे का हाथ दिखा। फिर उन लोगों ने पानी में घुसकर कासिब का शव नदी से बाहर निकाला तो परिवार में चीखपुकार मच गई। उसकी चप्पलें भी नदी में ही कुछ दूरी पर बरामद हो गईं। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें नदी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इकलौता बेटा था कासिब
इसरार उर्फ पप्पू के परिवार में उनकी पत्नी साहबजादी, चार वर्षीय बेटा कासिब और दो साल की बेटी मिस्बाह नूर है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। उसकी मां साहबजादी बेटे के गम में बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद मंगलवार सुबह नदी में मिला शव बरेली। इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस में रहने वाले मांझा कारीगर इसरार उर्फ पप्पू के चार वर्षीय बेटे कासिब की किला नदी में डूबने से मौत हो गई। वह सोमवार शाम गली में खेलते समय लापता हो गया। मंगलवार सुबह किला नदी से उसका शव बरामद हुआ।