फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former Prime Minister remembered, winners honored

Bareilly News: पूर्व प्रधानमंंत्री को किया याद, विजेता सम्मानित

Thu, 26 Dec 2024 11:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Dec 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister remembered, winners honored
बरेली। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व में आयोजित जनपद स्तरीय निबंध, भाषण व एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के स्मृति में कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के लिए साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय की वैष्णवी अग्रवाल प्रथम, बरेली कॉलेज के राज प्रताप सिंह तोमर द्वितीय व रुविवि की स्वर्णिमा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता के लिए गंगाशील कॉलेज के मो. जुनेद प्रथम, बरेली कॉलेज की शिवानी गुप्ता द्वितीय व रुविवि के दीपांशु दीप तृतीय पायदान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता के लिए कुसुम कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की सलोनी शर्मा प्रथम, जीआईसी के दीपक गुप्ता द्वितीय व राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की सृष्टि राठौर तृतीय स्थान पर रहीं। काव्य के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को 10,000, 5,000 व 2,500 रुपये व निबंध के लिए पहले, दूसरे, तीसरे पायदान वालों को 5,000, 3,000 व 2,000 रुपये की धनराशि देकर मुख्य अतिथि क्यारा ब्लॉक प्रमुख अरविंद चौहान ने पुरस्कृत किया। साथ में प्रमाणपत्र दिया गया। विद्यार्थियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के स्मृति में कविताएं सुनाईं। इस दौरान डीआईओएस देवकी सिंह, आरएचईओ प्रो. संध्या रानी शाक्य, कार्यक्रम नोडल अधिकारी प्रो. दीपा अग्रवाल, जीआईसी प्रधानाचार्य ओपी राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed