फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former Pradhan's son injured in the uproar, dies, funeral stopped

Bareilly News: बवाल में घायल पूर्व प्रधान के बेटे की मौत, अंत्येष्टि रोकी, दस आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Tue, 23 Jul 2024 06:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 23 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's son injured in the uproar, dies, funeral stopped
शाही। थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में चार दिन पहले हुए बवाल में घायल पूर्व प्रधान के बेटे की मौत के बाद सोमवार को तनाव बढ़ गया। सुबह से ही गांव को छावनी बना दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो पीड़ित पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा। श्मशान जा रही शवयात्रा रोक दी गई तो अफसरों ने बवाल के आरोपी पीआरडी जवान बख्तावर, इरशाद समेत दस आरोपियों के अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया। इससे संतुष्ट ग्रामीणों ने दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

19 जुलाई की रात गौसगंज में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के घर पर पथराव कर दिया था। लाठी-डंडे से भी हमला किया था। बीच-बचाव कराने आए पूर्व प्रधान हीरालाल के बेटे तेजपाल समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तेजराम का बरेली में इलाज चल रहा था। सोमवार तड़के उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस से लेकर गांव तक पुलिस की तैनाती कर दी गई। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक गांव पहुंच गए। गांव का माहौल भांपा तो पता लगा कि पुलिस की अब तक की कार्रवाई से ग्रामीण संतुष्ट तो थे, पर आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की बातों को सुनकर उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद गांव में बुलडोजर मंगा लिया गया।
विज्ञापन


सीओ मीरगंज ने धनेटा-शीशगढ़ रोड पर बने आरोपी इरशाद के घर पर बुलडोजर चलाने के लिए कहा। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुंच गई। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बना जीना और थोड़ी सी बुनियाद गिरा दी गई। इससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। वे आरोपियों का पूरा मकान गिराने पर अड़ गए। इसके बाद ज्यादा हिस्से में तोड़फोड़ की गई। दस मकानों के अतिक्रमण कर बनाए हिस्से तोड़ दिए गए। कार्रवाई से संतुष्ट ग्रामीणों ने शाम ढले तेजपाल का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed