{"_id":"67e8fed6c5c17e6ea80aef96","slug":"former-pradhan-wife-and-mother-died-after-being-crushed-by-dumper-in-bareilly-2025-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मिट्टी भरे डंपर ने बाइक को रौंदा, पूर्व प्रधान की पत्नी और मां की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मिट्टी भरे डंपर ने बाइक को रौंदा, पूर्व प्रधान की पत्नी और मां की मौत, भतीजा घायल
Sun, 30 Mar 2025 01:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:56 PM IST
सार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में मिट्टी भरे डंपर से कुचलकर पूर्व प्रधान की पत्नी और मां की मौत हो गई। बाइक सवार भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार पूर्व प्रधान की पत्नी व मां सड़क पर गिर गई। डंपर उनको कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा भतीजा खंती में जाकर गिरा। वह चोटिल हुआ है। हादसे से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
थाना हाफिजगंज के गांव रम्पटिया बिसारत अली के पूर्व प्रधान दिनेश मौर्य ने बताया कि शनिवार शाम उनका भतीजा अमर सिंह की बाइक से उनकी पत्नी कंचन (36 वर्ष) व मां उर्मिला देवी (62 वर्ष) को लेकर गांव सनेकपुर स्थित मौजी बाबा के आश्रम से घर लौट रहा था।
अस्पताल में हुई दोनों की मौत
शाम करीब सात बजे सनेकपुर गांव के समीप पीछे से मिट्टी भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। भतीजा खंती में जाकर गिरा, जिससे वह बच गया। जबकि डंपर के कुचलने से उनकी पत्नी कंचन व मां उर्मिला देवी गंभीर घायल हो गईं। सूचना पर इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायल को एंबुलेंस से अस्पताल ले गए, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दिन-रात दौड़ रहे डंपर
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाईवे का निर्माण हो रहा है। हाईवे पर मिट्टी डालने वाले डंपर दिन रात दौड़ रहे हैं। चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से डंपर चलाते हैं। जिस कारण सनेकपुर-पंडरी नौमहला मार्ग मिट्टी से पट गया है। मार्ग पर मिट्टी के कारण निकला दूभर हो गया है। बताया गया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।