{"_id":"69f93aade140372a72029767","slug":"former-pradhan-mahtab-arrested-with-smack-and-bento-night-powder-bareilly-news-c-4-bly1053-877947-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्मैक और बेंटो नाइट पाउडर के साथ पूर्व प्रधान महताब गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्मैक और बेंटो नाइट पाउडर के साथ पूर्व प्रधान महताब गिरफ्तार
Tue, 05 May 2026 06:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 05 May 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज पुलिस ने फ्लाईओवर के पास से फरीदपुर इलाके के पूर्व प्रधान और नामी तस्कर महताब को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया है। महताब ने कम समय में करोड़ों की संपत्ति बनाई है।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के मुताबिक, रविवार रात लभारी चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह ने गश्त के दौरान मीरगंज फ्लाईओवर पर कार में बैठे शख्स को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया गया। उसने अपना नाम फरीदपुर के गांव मोहनपुर निवासी महताब बताया। उसके पास से 362 ग्राम स्मैक, 4.668 किलो बंटो नाइट पाउडर बरामद किया गया। पुलिस महताब को थाने ले आई। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
बीस साल पहले गया था जेल, हथियारों के साथ वायरल हैं फोटो
फरीदपुर। मोहनपुर गांव निवासी महताब ने तस्करी से करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बनाई है। ग्रामीणों के अनुसार, महताब के पिता के पास केवल 10 बीघा जमीन थी। महताब तस्करी में पहली बार 20 साल पहले जेल गया था। उसके बाद वह तस्करों को पकड़वाने में पुलिस की मुखबिरी करने लगा। महताब ने बरेली, नोएडा, शाहजहांपुर के कटरा, फरीदपुर व मोहनपुर सहित अन्य कई जगह बेनामी संपत्ति अर्जित कर ली है। अपने कई रिश्तेदारों के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदी है। वह 2015 में मोहनपुर का प्रधान भी बना। पुलिस उसे मुकदमों में वांछित तो करती थी, लेकिन जेल नहीं भेज पाई। महताब अपना खौफ बनाने के लिए सोशल मीडिया पर असलहे लहराते हुए फोटो पोस्ट करता था। अब तमाम फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वह बरेली के फाइक एन्क्लेव में रहता था। उसने वहां दो कोठियां तैयार कराई हैं।
विज्ञापन
-- -
मीरगंज का तस्कर शान और चार गुर्गे गिरफ्तार
1.13 किलोग्राम स्मैक पाउडर, डेढ़ लाख रुपये, रुपये गिनने की मशीन बरामद
दुनका। पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान स्मैक और नकदी के साथ तस्कर शान व उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष शाही देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि रविवार रात वह टीम के साथ तुरसा पट्टी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। धौराटांडा की ओर से कार आती दिखाई दी। रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठे चार लोगों ने कार की रफ्तार और तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर कार रोकी चारों को हिरासत में ले लिया। इसमें मीरगंज के गुलड़िया निवासी शान खां, फरीदपुर नई बस्ती निवासी शराफत, फरीदपुर लाइन पार मठिया निवासी नासिर और मीरगंज के मोहल्ला बाबर नगर निवासी मुनासिफ शामिल हैं।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपियों से 1.13 किलो स्मैक पाउडर, डेढ़ लाख रुपये, रुपये गिनने की मशीन, पांच मोबाइल फोन, तीन किलो बेंटो नाइट पाउडर और कार बरामद हुई है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शराफत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो, नासिर पर एक, शान खां पर पांच और मुनासिफ पर एक रिपोर्ट पहले से दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।