फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former Pradhan dies in road accident

Bareilly News: सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत

Mon, 18 Aug 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan dies in road accident
नवाबगंज। बाजार से सामान खरीदकर वापस लौट रहे बाइकसवार पूर्व प्रधान को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव बरौर के मजरा बरौरा निवासी 46 वर्षीय कृष्ण पाल चौधरी पूर्व में गांव के प्रधान रह चुके हैं। शनिवार की देर रात कृष्ण पाल बाइक से कुछ सामान लेने के लिए बरौर की बाजार में गए थे। लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में कृष्ण पाल की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद मृतक की पत्नी लज्जा देवी, पुत्री एंजेल पटेल, पुत्र प्रथम पटेल, भाई दिनेश पाल सिंह और विजयपाल सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed