फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former Minister of State and Pradhan cheated the farmers by forming a gang

Bareilly News: पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने गिरोह बनाकर की लाखों की ठगी, भोजीपुरा थाने में पांच मुकदमे दर्ज

Thu, 10 Aug 2023 01:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Aug 2023 01:12 PM IST
सार

किसानों से धोखाधड़ी करने वाले लोग बेहद शातिर हैं। इन लोगों के पास फर्जी आधार कार्ड हैं। यह लोग खुद को दिल्ली की बडी़ कंपनी के अधिकारी बताकर जमीन खरीदने और बेचने का झांसा देकर ठगी करते हैं। 

विज्ञापन
Former Minister of State and Pradhan cheated the farmers by forming a gang
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरेली में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने गिरोह बनाकर जमीन की खरीद फरोख्त करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी और उसके साथियों समेत सात लोगों पर भोजीपुरा थाने में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


रामपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी साइम खान ने बताया कि बरेली में एक गिरोह सक्रिय है, जो लोगों को जमीन की खरीद फरोख्त करने का झांसा देकर ठगी करता है। इन लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। साइम से घंघोरा पिपरिया निवासी सतेंद्र यादव उर्फ लालू, मीरगंज के मसिहाबाद गांव के प्रधान बताए जा रहे महिपाल यादव मिले थे। महिपाल ने फर्जी आधार कार्ड दिखाकर खुद का नाम नोएडा निवासी नवीन बताया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बहेड़ी सबसे कमाऊ थाना: यहां तैनाती के लिए चढ़ता है नजराना, सांसद वरुण गांधी की चिट्ठी से उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


महिपाल के गांव में रहने वाले उसके साथी राजवीर ने खुद को एडवोकेट प्रेमचंद पांडेय बताया, जबकि बहादुर सिंह ने असिस्टेंट बताया। मीरगंज परौरा का अनुभव बेनीवाल, गाजियाबाद साहिबाबाद का परवेज अली और खुद को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बताने वाले पन्नालाल कश्यप ने इन लोगों के साथ मिलकर बाजपुर की जमीन को काशीपुर की बताकर एग्रीमेंट कराया था।

लेनदेन सतेंद्र यादव के घर पर हुआ। 25 लाख रुपये लेकर इन लोगों ने एग्रीमेंट कराया था। अब पूरा गिरोह लापता हो गया है। इन लोगों ने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए हैं। साइम ने आईजी से मामले की शिकायत की तो सभी लोगों के खिलाफ भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साइम के अलावा हरीश कुमार गंगवार, अनिल सिंह, सलीम मलिक और सम्मी खान ने इसी गिरोह के खिलाफ रिपोर्ट कराई हैं।

दिल्ली की कंपनी बताकर करते हैं ठगी

साइम और अन्य किसानों से धोखाधड़ी करने वाले लोग बेहद शातिर हैं। इन लोगों के पास फर्जी आधार कार्ड हैं। यह लोग खुद को दिल्ली की बडी़ कंपनी के अधिकारी बताकर जमीन खरीदने और बेचने का झांसा देकर ठगी करते हैं। बड़े होटलों में रुकते हैं और जमीन की सौदेबाजी करने के बहाने लाखों रुपये का चूना लगाकर गायब हो जाते हैं। 

गिरोह के सदस्यों में से कोई कंपनी का मालिक और कोई मैनेजर बन जाता है जबकि एक असिस्टेंट बन जाता है। मैनेजर और असिस्टेंट कंपनी मालिक से जमीनों की डील कराने के नाम पर लोगों से मोटा कमीशन लेते हैं। कमीशन की रकम मिलते ही पूरा गिरोह फरार हो जाता है। इन लोगों के खिलाफ भोजीपुरा, मिलक और भुता थाने में भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed