फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former Microsoft employee duped of Rs 13 lakh by digital arrest in Bareilly

Bareilly News: कस्टम अधिकारी बनकर माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व कर्मचारी को किया डिजिटल अरेस्ट, 13 लाख रुपये ठगे

Wed, 12 Jun 2024 09:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Jun 2024 09:46 PM IST
सार

बरेली में एक युवक को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। कई घंटे अरेस्ट होने के बाद उसे अहसास हुआ कि साइबर ठगों ने  उसे डिजिटल अरेस्ट किया है। मगर तब तक ठग उससे 13 लाख रुपये की ठगी कर चुके थे।

विज्ञापन
Former Microsoft employee duped of Rs 13 lakh by digital arrest in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के ग्रीनपार्क निवासी एक शख्स को डिजिटल अरेस्ट कर 13 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। कई घंटे मोबाइल फोन पर निगरानी में रहने के बाद जब पीड़ित को अहसास हुआ कि वह साइबर ठगों के चंगुल में है तब तक देर हो चुकी थी। पीड़ित ने मामले में साइबर थाना व एसएसपी कार्यालय में पत्र दिया है।

विज्ञापन


ग्रीनपार्क निवासी युवक दिल्ली में रहकर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में काम करता था। युवक के मुताबिक, दिल्ली में काम के दौरान ब्रेन हेमरेज होने से उसने नौकरी छोड़ दी और बरेली आकर घर पर ही काम शुरू कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाने जाकर बताया कि पिछले दिनों उसके पास एक कॉल आई। कहा कि कस्टम अधिकारी बोल रहे हैं। एक कोरियर कंपनी फैडेक्स से आपके नाम का कोरियर मिला है। इसमें ड्रग्स, नशे की दवा और कई पासपोर्ट हैं। कहा कि जांच पूरी होने तक वह कॉल नहीं काट सकते।
विज्ञापन


ठगों ने युवक को तीन घंटे तक बातों में उलझाए रखा। इस दौरान उसके खाते की जांच की बात कहकर कई बार में पीड़ित से 13 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। अधिकांश रकम पीड़ित को बैंक भेजकर आरटीजीएस कराई गई। ठगी का अहसास होने पर जब तक पीड़ित ने कॉल कट की, तब तक 13 लाख रुपये खाते से निकाले जा चुके थे। साइबर थाना के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed