फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   former IG and his follower are also corona positive After son infected received both doses of vaccine

बरेली: वैक्सीन लगवाने के बाद भी पूर्व आईजी और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, ऑफिस के लोगों में भी लक्षण

Thu, 01 Apr 2021 10:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 01 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
former IG and his follower are also corona positive After son infected received both doses of vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बावजूद बरेली रेंज के पूर्व आईजी राजेश पांडेय, उनकी पत्नी और फालोअर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को आईजी का बेटा संक्रमित पाया गया था। उनके दफ्तर के कुछ और कर्मचारियों में भी कोरोना के लक्षण बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आईजी राजेश पांडेय को बीते शुक्रवार को ही बरेली रेंज से हटाकर चुनाव प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई थी। नई तैनाती पर चार्ज लेने जाने से पहले 29 मार्च को उनका बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया। वह दिल्ली से आया था। आईजी पांडेय और उनकी पत्नी मीनू पांडेय का भी कोविड टेस्ट हुआ था, लेकिन 30 मार्च को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बावजूद उनका पूरा परिवार आवास में ही क्वारंटीन हो गया था। बुधवार को आईजी की पत्नी को तेज बुखार आया तो बृहस्पतिवार को दोनों ने फिर कोविड टेस्ट कराया। इसमें दोनों को संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद आईजी के स्टाफ की जांच कराई गई तो उनका फॉलोअर भी संक्रमित निकला। उनके ऑफिस में तैनात दो इंस्पेक्टर, एक ड्राइवर और एक गनर को भी बुखार आने की बात कही जा रही है लेकिन इन लोगों ने अभी जांच नहीं कराई है। आईजी राजेश पांडेय, उनकी पत्नी और फॉलोअर तीनों कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे। नगर निगम ने आईजी के आवास और कार्यालय को सैनिटाइज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क में आए लोग क्वारंटीन
बताया जा रहा है कि 30 मार्च को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कुछ लोगों ने आईजी से मुलाकात की थी। इनमें कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को आईजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन लोगों ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed