फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former district president of BJYM clashes with MP, video of altercation goes viral

Bareilly News: सांसद से भिड़े भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष, नोकझोंक का वीडियो वायरल

Wed, 21 Feb 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 21 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Former district president of BJYM clashes with MP, video of altercation goes viral
नवाबगंज। पालिका सभासद की पिटाई से मौत के बाद शोक संवेदना जताने के लिए पहुंचे सांसद संतोष गंगवार से भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भिड़ गए। नोकझोंक के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के चचेरे भाई और नगर पालिका के सभासद भूपेंद्र सिंह राठौर की दुकान के विवाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई की थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को सांसद संतोष गंगवार शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

यहां भाजपा के कई अन्य नेता भी पहुंच गए। बातचीत के दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सूरी ने सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सांसद से नाराजगी जताई। इसको लेकर सांसद से उनकी बहस भी हुई। वायरल वीडियो मेें सांसद भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष को चुप रहने की हिदायत देते नजर आ रहे हैं। इस मामले में जब प्रदीप सूरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि संतोष गंगवार हमारे परिवार के वरिष्ठ सदस्य हैं। बातचीत के दौरान अगर उन्होंने कुछ कह भी दिया तो मुझे इसका बुरा नहीं लगा। उनकी कही गई बातों पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक महीने तक उनका उपचार चला लेकिन मुझे सूचना नहीं दी गई। मुझे सूचना तब मिली जब उनका निधन हो गया। मैंने इसी बात को लेकर अपने कार्यकर्ता पर नाराजगी व्यक्त की थी। अब पीड़ित परिवार ने जो जानकारी दी है, उसके आधार पर मैंने कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया है।- संतोष गंगवार, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed