फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Forgot responsibility after the accident, the danger on the platform remains

Bareilly News: हादसे के बाद भूले जिम्मेदार, प्लेटफाॅर्म पर खतरा बरकरार

Sun, 04 Jun 2023 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Forgot responsibility after the accident, the danger on the platform remains
बरेली। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर 2 जनवरी को जब एमबीए की छात्रा आकांक्षा यादव का पैर कटा तो मंडल के तकनीकी अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया था। जांच में पता चला कि ट्रेन के पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच गैप ज्यादा होने से हादसे हो रहे हैं। प्लेटफार्म को ऊंचा करने या फिर ट्रैक को नीचा करने की संस्तुति की गई, लेकिन पांच माह बाद भी स्थिति जस की तस है। हादसे रोकने के लिए कोई काम नहीं कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ओडिशा में हुए रेल हादसे के बाद एक बार फिर रेलवे से जुड़ी उन तमाम कमियों पर चर्चा होने लगी जो हादसे की वजह बन सकती हैं। यात्री बोले- सुरक्षा का दम भरने भर से काम नहीं चलेगा। यात्रियों की संख्या के हिसाब से कोच कम हैं। ट्रेनों में चढ़ने-उतरने के समय आपाधापी आम बात है। ऐसे में अगर प्लेटफाॅर्म ऊंचा-नीचा होगा तो मुश्किल तो होगी ही। जंक्शन पर शनिवार को अधिकारी-कर्मचारी ओडिशा की घटना पर बातचीत में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन

यात्री कह रहे थे कि क्या अफसर यहां भी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनों में भीड़ होने पर प्लेटफॉर्म और कोच के पायदान की ऊंचाई में अंतर यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। हादसों की वजह चिह्नित कर उन्हें दूर किया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफाॅर्म नंबर दो का हाल
ट्रेन आने पर पायदान की दो सीढि़यां प्लेटफाॅर्म के नीचे आ जाती हैं। तीसरी सीढ़ी भी लेवल में आने के बजाय थोड़ा ऊपर रह जाती है। इससे ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान गिरने का खतरा रहता है। स्थलीय जांच में रेलवे अभियंताओं ने भी माना था कि प्लेटफाॅर्म यात्री सुरक्षा के मानकों के अनुरूप नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed