Bareilly News: 'दोबारा शिकायत मिली तो...', वन मंत्री ने फोन पर आरटीओ को लगाई फटकार; यह थी वजह
प्लाईवुड कारोबारियों ने शिकायत थी कि आरटीओ और एआरटीओ लकड़ी ले जाने वाले किसानों को बेवजह रोककर परेशान करते हैं। इस पर वन मंत्री ने फोन पर आरटीओ को फटकार लगाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में औद्योगिक और कृषकों के बीच समन्वय संगोष्ठी कार्यक्रम में वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने प्लाईवुड कारोबारियों की शिकायत पर आरटीओ को फोन कॉल कर फटकार लगाई। लकड़ी ले जा रहे किसानों को बेवजह परेशान करने पर चेताया। दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
शनिवार को फ्यूचर यूनिवर्सिटी में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उद्योगपतियों और कृषकों को संबोधित किया। लकड़ी उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व फरीदपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, किसानों एवं प्लाईवुड फैक्टरी के मालिकों ने कई मुद्दे साझा किए। शिकायत थी कि आरटीओ और एआरटीओ लकड़ी ले जाने वाले किसानों को बेवजह रोककर परेशान करते हैं। इससे लकड़ी उद्योग प्रभावित हो रहा है।
मंत्री और विधायक ने पौधरोपण किया
कार्यक्रम के बाद पौधरोपण जागरूकता कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, विशिष्ट अतिथि फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल समेत उद्यमियों ने पौधरोपण किया।
इस दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभाग अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराधा बेमुरी, मुख्य वन संरक्षक रोहिलखंड जोन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सदस्य सचिव राज्य स्तरीय समिति उत्तर प्रदेश, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान कानपुर, डीएफओ दीक्षा भंडारी, प्लाईवुड उद्यमी शेखर अग्रवाल, रोशन अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल, रोहित कालरा, आकाश चौधरी, रवि निमानी, उमेश निमानी, सलिल बंसल, राजेंद्र अरोड़ा, तुषार गोयल, अंकित गोयल आदि मौजूद रहे।