{"_id":"66e36c25dd4bc4fa140f3754","slug":"forest-department-failed-to-catch-the-attacking-jackals-bareilly-news-c-4-lko1018-480195-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हमलावर सियारों को पकड़ने में वन विभाग नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हमलावर सियारों को पकड़ने में वन विभाग नाकाम
विज्ञापन
बरेली। जिले की बहेड़ी, फरीदपुर और आंवला वन रेंज के नौ गांवों में सियार ग्रामीणों को घायल कर चुके हैं। बहेड़ी और फरीदपुर रेंज में पागल सियार को पकड़ने के लिए कई दिन से टीमें जुटी हैं। मुख्य वन संरक्षक विजय सिंह भी बहेड़ी के गांवों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अब तक सियार को नहीं पकड़ा जा सका है।
तीन सितंबर को वन्य जीव ने फरीदपुर रेंज के गांव मेवापट्टी, गलथुआ और भुता के अलावा बहेड़ी रेंज के गांव जसाईनागर में हमला कर कई ग्रामीणों को घायल कर दिया था। इसके बाद बहेड़ी के ही गांव मंसूरगंज, गुड़वारा, बिजौरिया में भी सियार ने हमला किया।
वन विभाग की टीमों ने कांबिंग और ग्रामीणों से हमला करने वाले वन्य जीवों के संबंध में जानकारी जुटाई तो बिज्जू की बात सामने आई। बाद में बहेड़ी रेंजर वैभव चौधरी की टीम ने कांबिंग के दौरान सियार को देखा। उसे पकड़ने के लिए सोमवार को दो गांवों में पिंजरे भी लगाए गए, लेकिन अब तक सियार को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
अब आंवला में सियार के हमले के बाद दहशत है। आसपास के गांवों में भेड़िये के हमले की भी अफवाह है। इस वजह से ग्रामीण डरे हुए हैं। वह बच्चों को घरों से अकेले नहीं निकलने दे रहे। संवाद
वर्जन-
रम्पुरा और देवकोला गांवों में सियार के हमले की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पागल सियार को घेरकर मार डाला है। टीमों का गठन कर कांबिंग कराई जा रही है। - शशिपाल सिंह बिष्ट, रेंजर