फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Forest department and PFA team attacked to free parrots

तोते मुक्त कराने पहुंची वन विभाग और पीएफए की टीम पर हमला

Sat, 25 Dec 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Forest department and PFA team attacked to free parrots
तोते मुक्त कराती पीएफए की टीम।
यूपी बोर्ड के ऑफिस में घुसकर टीम ने खुद को बचाया, पुलिस पहुंची
विज्ञापन

बरेली। जिला पंचायत रोड पर तोते बेचने वालों ने छापा मारने पहुंची वन विभाग और पीएफए की टीम पर हमला कर दिया। टीम ने यूपी बोर्ड के ऑफिस में घुसकर खुद को बचाया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले।

पीएफए कार्यकर्ता धीरज पाठक के मुताबिक बृहस्पतिवार को उन्हें जिला पंचायत कार्यालय के पास तोते बेचने की सूचना मिली। उन्होंने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। शुक्रवार को वह वन विभाग की टीम के साथ जिला पंचायत रोड पहुंचे तो वहां कई महिला-पुरुष जंगली तोते और चिड़ियां पिंजरे और बोरी में बंद करके बेच रहे थे। पक्षियों को मुक्त करने को कहने पर उन्होंने गालीगलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। इस पर उन लोगों ने यूपी बोर्ड के ऑफिस में घुसकर खुद को बचाया और गेट अंदर से बंद कर लिया। सूचना देने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन लोगों को वहां से निकाला। धीरज ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना मेनका गांधी को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed