फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   For the attention of Agra... Attempt to kidnap a girl for refusing to marry.

Bareilly News: आगरा के ध्यानार्थ... शादी से इन्कार करने पर युवती को अगवा करने की कोशिश

Thu, 05 Sep 2024 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
For the attention of Agra... Attempt to kidnap a girl for refusing to marry.
तेजाब फेंकने की धमकी दी, आगरा निवासी दरोगा के बेटे पर कैंट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। आगरा निवासी दरोगा के बेटे ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। तमंचे के बल पर युवती के अपहरण की कोशिश करने के साथ उसकी स्कूटी व मोबाइल फोन लूट ले गया। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैंट थाना क्षेत्र की एक बस्ती निवासी युवती के मुताबिक चार साल पहले उसकी शादी की बात पुष्पांजलि बाग आगरा निवासी लक्की चौधरी से चली थी। लक्की बार-बार फोन करता था। वह शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है, इसलिए उसने शादी करने से मना कर दिया था। पिता की मौत के बाद युवती की सरकारी नौकरी लग गई।
विज्ञापन

इसकी भनक लक्की और उसके परिजनों को हुई तो उनके मन में लालच आ गया। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने पर लक्की और उसके परिजनों ने वहां फोन कर धमकी दी। सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी की। सोमवार को युवती ड्यूटी से आ रही थी तभी लक्की ने दुपट्टा खींचा। तमंचे के बल पर अपहरण कर आगरा ले जाने की कोशिश करने लगा। उसे पीटकर स्कूटी और फोन छीनकर ले गया। लक्की ने तेजाब डालने की भी धमकी दी। लक्की शहर के किसी गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed