फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   For Mayor, 70, 705 applications for council

मेयर के लिए 37, पार्षदी के लिए 705 आवेदन

Wed, 25 Oct 2017 01:26 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 25 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मेयर पद के टिकट के लिए जिन 37 लोगों ने आवेदन लिए थे, उन सभी ने आवेदन भरकर जमा कर दिए हैं। यानी भाजपा में अब भी मेयर के टिकट के लिए 37 लोगों की दावेदारी कायम है। इसके अलावा मंगलवार तक पार्षदों के 80 पदों के लिए 705 दावेदारों ने अपने आवेदन जमा कर दिए थे। पार्षद पद के आवेदन बुधवार को भी पार्टी के जिला कार्यालय में जमा होंगे। नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए अब तक 114 आवेदन जमा हुए हैं, जबकि सभासद पदों के लिए कुल 367 आवेदन जमा हो गए हैं।
स्टेशन रोड एक होटल में मंगलवार को मेयर और पार्षद पद के टिकट के लिए आवेदन जमा करने वालों की भारी भीड़  रही। दावेदारों ने आवेदन निकाय चुनाव सह प्रभारी कौशलेंद्र कुमार के पास जमा किए। साथ ही उनके सामने अपनी जीत के आंकड़े भी प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन


नगर पालिका और नगर पंचायतों में 367 आवेदन
बहेड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 9, सभासद पद के लिए 37, आंवला में अध्यक्ष के लिए 15, सभासद के लिए 70, फरीदपुर में अध्यक्ष पद के लिए 12, सभासद के लिए 32, नवाबगंज में अध्यक्ष पद के लिए 5 और सभासद के लिए 40 आवेदन आए हैं। नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी में अध्यक्ष पद के लिए 6 और सभासद के लिए 9, रिठौरा में अध्यक्ष पद के लिए 4, सभासद के लिए 19, सेंथल में अध्यक्ष पद के लिए 3 और सभासद के लिए 22, धौराटांडा में अध्यक्ष पद के लिए 2 और सभासद के लिए 4, शाही में अध्यक्ष पद के लिए 6, सभासद के लिए 7, फतेहगंज पश्चिमी में अध्यक्ष के लिए 12, सभासद के लिए 25, मीरगंज में अध्यक्ष पद के लिए 9, सभासद के लिए 22, फरीदपुुुर में अध्यक्ष के लिए 5, सभासद के लिए 4, शीशगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 2 और सभासद के लिए 4, ठिरिया में अध्यक्ष के लिए एक आवेदन आया जबकि सभासद के लिए कोई आवेदन नहीं आया। बिशारतगंज में अध्यक्ष पद के लिए 6, सभासद के लिए 10, सिरौली मेें अध्यक्ष के लिए 7, सभासद के लिए 14 आवेदन आए। रिछा में अध्यक्ष पद और सभासद पद को कोई आवेदन नहीं आया। देवरनिया में अध्यक्ष पद के लिए 5 और सभासद के लिए 16 जबकि शेरगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 5 और सभासद के लिए 20 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed