फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Follow traffic rules for your safety

Bareilly News: अपनी सुरक्षा के लिए अपनाएं यातायात के नियम

Thu, 02 Feb 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules for your safety
एसआरएमएस में यातायात सुरक्षा कार्यक्रम।
बरेली। एसआरएमएस में पुुलिस विभाग की ओर से मिशन शक्ति, साइबर सिक्योरिटी और सड़क सुरक्षा के संबंध में जन जागरूकता संगोष्ठी व रैली का आयोजन किया गया। आईजी राकेश सिंह ने आह्वान किया कि हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग पुलिस से बचने को नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा के लिए करें। रैली निकाली गई जिसमें एसएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईजी राकेश सिंह ने विद्यार्थियों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि खुद के बचाव लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने साइबर अपराध को बड़ी चुनौती बताया और कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही बचाव है। एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने ऐसे जागरूक अभियानों की सराहना की। कहा कि पुलिस के मुस्तैद होने से अपराधों में कमी आई है। संगोष्ठी में महिला हेल्प डेस्क पर काम करने वाली जिले की 29 महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया। साथ ही मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर रंगोली बनाने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने दी जानकारी
साइबर अपराध की रोकथाम को सब इंस्पेक्टर शालू ने विस्तार से जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर मुन्ना लाल ने सड़क सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में यातायात के नियमों की जानकारी दी और दुर्घटनाओं के समय मदद को प्रेरित किया। मिशन शक्ति पर कार्यशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने महिलाओं की सुरक्षा पर बात रखी। इस मौके पर एसआरएमएस की ट्रस्टी ऋचा मूर्ति, सुभाष मेहरा, डॉ. एलएस मौर्य, सीओ प्रथम श्वेता यादव, सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा, उमेश त्यागी, ललित सिंह, लवलेश कुमार व कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा आदि विषयों पर रंगोली बनाई तो उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टोलफ्री नंबर का रखें ध्यान
हेल्पलाइन नंबर- 18001800151
वूमेन पावर लाइन-1019
महिला पावर लाइन- 181
मुख्यमंत्री पावर लाइन- 1076
पुलिस आपातकालीन सेवा - 112
चाइल्ड लाइन- 1098
स्वास्थ्य सेवा- 102
एंबुलेंस सेवा- 108
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed