{"_id":"65a5acfe4b8f4d1e5c0d9124","slug":"folk-arts-danced-on-the-stage-the-fair-was-buzzing-with-buyers-bareilly-news-c-4-noi1138-325292-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंच पर थिरकीं लोक कलाएं, खरीदारों से गुलजार रहा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंच पर थिरकीं लोक कलाएं, खरीदारों से गुलजार रहा मेला
Tue, 16 Jan 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली क्लब मैदान पर चल रहे उत्तरायणी मेले में तीसरे दिन लोक कलाओं की प्रस्तुति से मंच गुलजार रहा। मेले में लगे स्टाॅल पर खरीदारों की भीड़ रही। कलाकारों ने जहां उत्तराखंड से जुड़ीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये धमाल मचाया, वहीं, शहर के लोगों ने बाल मिठाई, गर्म कपड़ों, मसालों, दालों आदि की खूब खरीदारी की।
मेले के अंतिम दिन सोमवार को लोहाघाट से आए अंतरराष्ट्रीय कलाकार भैरव दत्त रॉय की टीम ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। अल्मोड़ा से आए दल के नायक गोकुल बिष्ट ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। फौजी ललित मोहन जोशी, युवा कलाकार चंद्र प्रराश ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। मीना राणा ने अपना लोकप्रिय गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही उत्तरायणी मेले में आए कलाकार यादों की पोटली सहेजकर अगले वर्ष मिलने के वादे के साथ विदा होने लगे।
इससे पूर्व मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड के सीईओ रविंद्र और पोस्ट मास्टर जनरल अमित पंत ने किया। उनके साथ उत्तरायणी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अमित पंत, महामंत्री मनोज पांडेय, रमेश शर्मा, केसी सती, मनोज कांडपाल, भवानी जोशी, डीडी बेलवाल, आनंद सिंह भंडारी, चंद्र प्रकाश जोशी और पूरन दानू भी रहे।
विज्ञापन
इनको किया सम्मानित
उत्तराखंड सरकार के मंत्री पुष्कर सिंह काला, बरेली की जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, शिवचरण कश्यप और गाजियाबाद से आए गायक राजेंद्र चौहान को सम्मानित किया गया। तुलसी मठ के महंत महंत नीरज नयन दास का आशीर्वाद भी मेला समिति को मिला। अंत में अध्यक्ष ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
एलबम का विमोचन
मेले में स्थानीय लोकगायक जगदीश आर्य व लीला आर्य के एलबम का विमोचन सिटी मजिस्ट्रेट रेनु सिंह ने किया। समिति के पूर्व महामंत्री भुवन पांडेय, तारा जोशी, आशीष जोशी, चंदन नेगी, शंकर सिंह नेगी, एडवोकेट गिरीश चंद्र पांडेय, पीसी पाठक, जगदीश सती आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि उत्तरायणी मेले की सफलता के उपलक्ष्य में मेला मैदान पर हवन किया जाएगा। साथ ही लोकल कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।