फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog safe devices installation started trains will be operational easy now in fog

फॉग सेव डिवाइस लगना शुरू, कोहरे में ट्रेनों का परिचालन होगा आसान

Wed, 18 Nov 2020 10:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Fog safe devices installation started trains will be operational easy now in fog
कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन। - फोटो : amar ujala

सर्दियों के मौसम में कोहरा गिरने पर चालकों को ट्रेनों के परिचालन में दिक्कत को ध्यान में रखकर रेलवे ने ट्रेनों में फॉगसेव डिवाइस लगवाना शुरू कर दिया है, जिससे चालक को सिग्नल आने की जानकारी इंजन के अंदर लगी स्क्रीन पर ही मिल जाएगी। इससे न सिर्फ रेल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा, बल्कि कोहरे की वजह से होने वाली देरी से भी निजात मिलेगी।

विज्ञापन


सर्दी के मौसम में कोहरा होने पर ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से करने के लिए चाबीमैन सिग्नल, रेलवे स्टेशन और मानव रहित क्रॉसिंग पर पटाखा रखकर दी जाती थी। जैसे ही ट्रेन पटाखे के ऊपर से गुजरती है, उसकी आवाज होने से चालक को पता चल जाता है कि कोई सिग्नल, स्टेशन या फिर मानवरहित क्रॉसिंग आ गई है, लेकिन अब यह प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। इसकी जगह इंजन में जीपीएस लगाए जा रहे हैं, जोकि कोहरे में ट्रेन सुचारु रूप से चलाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन


फॉग सेव डिवाइस से इंजन के अंदर बैठे चालक व सहायक को आने वाले सिग्नल, रेलवे स्टेशन व मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग की जानकारी दो किमी पहले ही हो जाएगी। इससे चालक सचेत हो जाएगा और ट्रेन की स्पीड नियंत्रित कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको सेक्टर धीरेंद्र झा ने बताया कि रोजा रेलवे स्टेशन पर वर्तमान समय में 166 फॉग सेव डिवाइस हैं। वर्तमान में 126 ट्रेनों में फॉगसेव डिवाइस लगाकर चलाई जा रही हैं, जबकि 40 डिवाइस खराब पड़े हैं। जिनको ठीक कराने के लिए वर्कशॉप भेज दिया गया है। हालांकि की नियमित ट्रेनों का संचालन बंद रहा है, इसलिए स्पेशल ट्रेन में जीपीएस लगाने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed