फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flyover

आईवीआरआई ओवरब्रिज: सपा की घुड़की पर अधूरे अंडरपास का उद्घाटन कर आए शहर विधायक

Tue, 01 Oct 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Flyover
बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज के अंडरपास का उद्घाटन करने की सपा की घुड़की का इतना ज्यादा असर हुआ कि भाजपा के शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कई पार्टी नेताओं केसाथ सोमवार सुबह नौ बजे ही पहुंचकर अधूरे अंडरपास का ही उद्घाटन कर डाला। न इसकी परवाह की कि रेलवे ने अभी इस अंडरपास का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं किया न इस बात की कि अंधेरे में डूबे और पानी भरने की समस्या से जूझ रहे इस अंडरपास में कोई हादसा हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा। तर्क दिया कि रेलवे के एक्सईएन ने उनसे कहा था कि अंडरपास से अब ट्रैफिक गुजारा जा सकता है, इसी वजह से उन्होंने पब्लिक को राहत देने के लिए अंडरपास का उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन

आईवीआरआई क्रासिंग पर अंडरपास रेलवे की लेटलतीफी के कारण काफी समय बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का दबाव पड़ा तो रेलवे ने इस अंडरपास को पीएम नरेंद्र मोदी की 17 सितंबर को जन्मदिन तक तैयार करने का दावा किया लेकिन इसमें नाकाम रहे। इसके बाद 21 सितंबर को अंडरपास के उद्घाटन की तारीख रखी गई लेकिन तब भी काम पूरा न होने के कारण उद्घाटन नहीं हो सका। दो दिन पहले सपा के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने अंडरपास में देरी के लिए भाजपा की खिंचाई करते हुए एलान कर दिया कि सोमवार को वह सुबह 11 बजे अंडरपास का उद्घाटन कर देंगे। इसके बाद यह मसला क्रेडिट की लड़ाई में तब्दील हो गया। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार पहले ही इस अंडरपास का उद्घाटन करने में दिलचस्पी ले रहे थे। 17 दिसंबर को भी उन्होंने अंडरपास पर पहुंचकर लड्डू भी खाए और खिलाए थे।
विज्ञापन

सपा की घुड़की से भाजपा के खेमे में बेचैनी फैली तो रविवार को आनन-फानन में एलान कर दिया गया कि शहर विधायक सोमवार सुबह नौ बजे अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। पूर्व मंत्री भगवत सरन ने उद्घाटन के लिए 11 बजे का समय घोषित किया था। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहुंचकर अंडरपास का उद्घाटन कर दिया। उनके साथ यहां भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे जिन्होंने यहां लड्डू बांटे। इसके बाद डॉ. अरुण कुमार विधायक और पार्टी के नेताओं के साथ नैनीताल रोड से आईवीआरआई रोड तक अंडरपास के कामों को देखा। उद्घाटन के बाद अंडरपास से कार समेत दूसरी गाड़ियों का निकलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरुण ने फीता काटा, बहोरन ने नारियल फोड़ा
नैनीताल रोड की ओर अंडरपास पर कई विधायक और पार्टी नेताओं की मौजूदगी मेें विधायक डॉ. अरुण कुमार ने फीता काटा जबकि विधायक बहोरन लाल मौर्य ने नारियल फोड़ा। उद्घाटन की इस रस्मअदायगी के बाद कार्यकर्ताओं ने वहां आपस में एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और राहगीरों को भी बांटे।
शेड पूरा नहीं, लाइट का इंतजाम गायब
बारिश में भरता है घुटनों-घुटनों पानी
अंडरपास में अभी कई बड़े काम बाकी है। ड्रेनेज सिस्टम न होने सेे अंडरपास के अंदर घुटनों-घुटनों पानी भर जाता है। कुछ दिन पहले बारिश में अंडरपास के अंदर काफी पानी भर गया था। बताते हैं कि बारिश हुई तो अंडरपास में फिर पानी भर जाएगा। इसके अलावा अंडरपास के ऊपर फाइबर शेड भी नहीं पड़ा है। इसके लिए अभी किनारे पोल लगाए जा रहे हैं। इसके बाद उस पर शेड लगाया जाएगा। अंडरपास में अभी लाइट भी नहीं लगी है। रात में इसमें अंधेरे में गुजर रहे वाहनों के एक्सीडेंट होने का भी खतरा है।
उद्घाटन का एलान कर भगवत चले गए नवाबगंज
मुझे पता लगा कि भाजपाई उद्घाटन कर रहे हैं तो मैं नवाबगंज चला गया। मंगलवार के धरना प्रदर्शन को लेकर सुबह साढ़े दस बजे से ही मेरी मीटिंग लगी हुई थीं। पूरे दिन में मैंने आज आठ मीटिंग कीं। मेरा मकसद तो यह था कि अंडरपास शुरू हो जाए। भाजपाइयों ने शुरू करा दिया तो मेरे वहां जाने का कोई मतलब ही नहीं था। - भगवत सरन गंगवार, पूर्व मंत्री सपा

अंडरपास में लाइट नहीं तो क्या, गाड़ी वाले अपनी लाइट जला लें
मुझे तो रेलवे के एक्सईएन ने बताया कि अंडरपास तैयार है इसलिए उसे शुरू कर दिया, जल्दी ही दूसरा अंडरपास भी शुरू हो जाएगा। पानी निकालने की व्यवस्था भी जल्दी हो जाएगी, शेड पड़ने में करीब एक महीना लगेगा। लाइट का काम चार-पांच दिन में हो जाएगा। वैसे भी वाहनों में अपनी लाइट तो होती ही है इसलिए एक्सीडेंट का कोई खतरा नहीं है।
- डॉ. अरुण कुमार, नगर विधायक, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed