{"_id":"5d926a048ebc3e93be634454","slug":"flyover-bareilly-news-bly37828645","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला पुल में पुलिस की एनओसी का अड़ंगा, कोई नहीं ले रहा पंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला पुल में पुलिस की एनओसी का अड़ंगा, कोई नहीं ले रहा पंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर के लिए पुलिस विभाग से एनओसी का अड़ंगा नहीं हट पा रहा है। इस वजह से निर्माण कार्य में भी दिक्कत आ रही है। सेतु निगम के अधिकारियों से फिर से डीएम से दिक्कत बताते हुए जल्द एनओसी दिलाने का आग्रह किया है। जबकि हाल में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अटके प्रोजेक्ट के कामों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए थे।
इस फ्लाईओवर की एक लेन पुराने चौपुला पुल से जुड़नी है। इसके लिए इस पुल के पिलर पीलीकोठी के पास पुलिस लाइंस की बाउंड्री के अंदर भी बनाए जाने हैं। इसके लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने एसएसपी को चिट्ठी भेजकर एनओसी देने का कहा था लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कुछ बिंदुओं पर आपत्तियां लगा दी थी। अफसरों का कहना है कि एनओसी देने से कुछ दुकानों टूटेंगी। साथ ही आसपास रह रहे पुलिस परिवारों की निजता भी खत्म होगी। हालांकि सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह ने पुल पर श्यामगंज की तरह व्यूकटर लगाने की बात कही थी लेकिन अब पुलिस अधिकारियों ने एनओसी नहीं दी है। उधर, किला रोड पर भी फ्लाईओवर की लेन का काम शुरू कराने के लिए एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने यातायात की दिक्कत को देखते हुए फिलहाल निर्माण कार्य न करने को कहा है। हालांकि पुलिस लाइंस के सामने सेतु निगम ने थोड़ा-बहुत काम शुरू करा दिया है लेकिन इससे यह प्रोजेक्ट लगातार विलंब हो रहा है।