फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   flyover

अफसर अब दौड़ लगाएं..सिस्टम संभालें या पुल की लागत बचाएं

Wed, 21 Aug 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
flyover
बरेली। ट्रैफिक के लिहाज से काफी संवेदनशील चौपुला चौराहे पर फ्लाईओवर का काम बगैर प्लानिंग के शुरू कर दिया गया। अब दिक्कत बढ़ रही है तो सरकारी मशीनरी ने दौड़ लगानी शुरू कर दी है। जाम की समस्या बढ़ने से मंगलवार को चौपुला पहुंचे टीम समेत प्रभारी डीएम/सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने यह जानने की कोशिश की- ट्रैफिक प्रभावित हुए बगैर फ्लाईओवर का काम किस तरह आगे बढ़ाया जा सकता है। ताकि पुल की लागत को बढ़ने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर के लिए अयूब खां और पुलिस लाइंस की साइड में फाउंडेशन बनाने का काम पूरा हो चुका है। सेतु निगम अब किला रोड पर मशीनों को शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने आपत्ति लगाई है कि ऐसा हुआ तो बदायूं रोड का ट्रैफिक ठप हो जाएगा। सोमवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद के सामने भी यह मामला उठा था। उनके निर्देश पर प्रभारी डीएम और सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को एडीएम सिटी महेंद्र कुमार, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार, सेतु निगम के चीफ इंजीनियर देवेंद्र सिंह, डीपीएम वीके सेन के साथ चौपुला का निरीक्षण किया। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि सिटी स्टेशन की तरफ मशीनें शिफ्ट होने के बाद भी सड़क पर ट्रैफिक निकलने के लिए पर्याप्त जगह रहेगी। इतना जरूर है कि पुल बनाने के लिए सड़क पर जगह की जितनी जरूरत है, उस सीमा में आने वाले निर्माण को हटाया जाए। इससे भी वाहनों को निकलने में पर्याप्त जगह मिल जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के अफसरों का कहना है कि यातायात प्रभावित न हो, इसलिए पहले पुलिस लाइंस से पुल बनाकर पुराने चौपुला फ्लाईओवर से जोड़ लिया जाए। इसके बाद सिटी स्टेशन की तरफ काम शुरू हो।
विज्ञापन

वैकल्पिक रास्तों को चिह्नित करने की कोशिश
लालफाटक और चौपुला पर पुलों का काम चलने से बदायूं का ट्रैफिक प्रभावित होगा। इस समस्या से बचने के लिए पुलिस-प्रशासन दोनों ही जगह वैकल्पिक रास्तों को चिह्नित करने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सिटी स्टेशन के पास बाकरगंज रोड और लालफाटक पर फरीदपुर होकर वैकल्पिक रूट पहले चिह्नित हैं। कुछ और मार्गों को भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आज होगी अफसरों की मीटिंग
लालफाटक और चौपुला पर पुल निर्माण से पैदा हो रही दिक्कत को देखते हुए मंगलवार शाम को ही संबंधित अफसरों की मीटिंग बुलाई गई थी, लेकिन एडीएम सिटी की व्यस्तता की वजह से यह मीटिंग अब बुधवार को होगी।

‘चौपुला पहुंचकर पुल के काम और ट्रैफिक समस्या को लेकर निरीक्षण किया गया है। इस संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। अधिकारियों की संयुक्त मीटिंग के बाद ही कोई फैसला होगा।’
- महेंद्र कुमार, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed