{"_id":"65ed0d67e1165a36bb059e76","slug":"flower-exhibition-starting-on-march-15-in-amar-ujala-complex-bareilly-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा अमर उजाला परिसर, 15 मार्च से आयोजित होगी पुष्प प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा अमर उजाला परिसर, 15 मार्च से आयोजित होगी पुष्प प्रदर्शनी
Sun, 10 Mar 2024 07:05 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:05 AM IST
सार
बरेली के अमर उजाला परिसर में 15 मार्च से तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें गार्डन, कट फ्लॉवर, सीजनल और बोंजाई श्रेणी समेत कई किस्मों के पौधे शामिल होंगे।
विज्ञापन
पुष्प प्रदर्शनी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर साल की तरह इस बार भी अमर उजाला कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी सजेगी। इसमें प्रतिभाग के लिए प्रविष्टियां 15 मार्च से जमा होंगी। 16 मार्च को निर्णायक मंडल का निरीक्षण होगा। 17 मार्च को विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
मौसम के बदलाव का एहसास फूलों को पहले होता है। वे मुस्कुराकर हर मौसम का स्वागत करते हैं। साथ ही हमें संदेश देते हैं कि जीवन के प्रत्येक क्षण को भरपूर जिया जाए और हर ऋतु का आनंद लिया जाए। फूलों की संगत से मन को शांति मिलती है।
विज्ञापन
Vande Bharat: 12 मार्च से देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत में करिए सफर, बरेली समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
विज्ञापन
शहर के लोगों को इसे महसूस करने का मौका प्रदर्शनी में मिलेगा। पूरे शहर से आए फूलों के बीच घूमकर और सेल्फी लेकर शहरवासी भी इन पलों को यादगार बना सकेंगे। प्रविष्टियां सीजनल, कट, गार्डन, असाधारण वैरायटी (कैक्टस, बोनसाई आदि) में होंगी।
16 मार्च को सुबह आठ बजे तक प्रविष्टियां जमा की जाएंगी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. संजय कुमार गर्ग, बरेली कॉलेज के बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक खरे निर्णायक मंडल में शामिल होंगे।