फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flight from Bareilly will start today under the leadership of women

उड़ान की कमान महिलाओं के हाथ: दल-बल के साथ आज बरेली पहुंचेगा पहला विमान

Mon, 08 Mar 2021 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 08 Mar 2021 02:29 AM IST
सार

  • महिला दिवस पर दिल्ली से बरेली आने वाले पहले विमान की पायलट और क्रू स्टाफ की सभी सदस्य महिलाएं होंगी

विज्ञापन
Flight from Bareilly will start today under the leadership of women
बरेली हवाई अड्डा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली से उड़कर बरेली एयरपोर्ट पर उतरने वाले पहले यात्री विमान में पूरी कमान महिलाओं के हाथों में होगी। विमान की पायलट के साथ क्रू स्टाफ की सभी सदस्य भी महिला होंगी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और सांसद धर्मेंद्र कश्यप के साथ जिले के सभी विधायक इस विमान में दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे जिनकी अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष करेंगी।

विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद सोमवार को शहरवासियों का बरेली से हवाई यात्रा की सुविधा का सपना पूरा होने जा रहा है। बरेली-दिल्ली के बीच नियमित उड़ानें तो 10 मार्च को शुरू होंगी लेकिन आठ मार्च को पहली उड़ान बतौर उद्घाटन होगी जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधियों के मीडिया के लोग दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इस मौके के लिए बरेली एयरपोर्ट को सजाने के साथ रविवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, डीएम नितीश कुमार के साथ एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने एयरपोर्ट पर तैयारियाें का जायजा लिया। एयरपोर्ट के निदेशक राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पहली हवाई यात्रा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष गंगवार और नंद गोपाल नंदी करेंगे उद्घाटन
बरेली से दिल्ली हवाई सेवा का शुभारंभ प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार करेंगे। दिल्ली से आने और यहां से जाने वाले यात्रियों का नंदी गुलाब का फूल देकर स्वागत करेंगे। इसके साथ यहां से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास भी हस्तगत करेंगे। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में आयोजित एक समारोह में दोनों मंत्री महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे।

 

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सुबह नौ बजे उड़ान भरेगा एटीआर 72
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी-3 से एलाइंस एयरलाइंस का एटीआर 72 सोमवार सुबह नौ बजे बरेली के लिए पहली उड़ान भरेगा और 10 बजे बरेली एयरपोर्ट पर लैंड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed