{"_id":"63d97c7afef62e57a86232e0","slug":"flaws-heavy-yet-complete-preparation-for-naac-evaluation-bareilly-news-bly511763699-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खामियां भारी फिर भी नैक मूल्यांकन की पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खामियां भारी फिर भी नैक मूल्यांकन की पूरी तैयारी
विज्ञापन
बरेली कालेज में प्राचार्य कार्यालय में नैक मूल्यांकन की बैठक आयोजित की गयी - अमर उजाला
बरेली। 11 साल बाद एक बार फिर बरेली कॉलेज नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को हुई बैठक में समिति के सदस्यों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई तो उन्होंने खामियां भारी पड़ने की बात कही। प्राचार्य ने खामियों को दूर करने में सभी से सहयोग मांगा।
प्राचार्य कार्यालय में प्राचार्य प्रो. ओपी राय की अध्यक्षता में गठित 20 सदस्यीय समिति की बैठक हुई। इसमें दोबारा ए ग्रेड हासिल करने के लिए यूजीसी के बैन से बाहर निकलने, परिसर के सुंदरीकरण, लैब संचालन, तीन साल की प्रगति रिपोर्ट, ऑनलाइन शैक्षिक कार्य, वेबसाइट संचालन, शोध कार्य समेत अन्य बिन्दुओं पर मंथन हुआ।
तैयारियों में लग सकता है साल भर से ज्यादा वक्त
सदस्यों ने नैक मूल्यांकन के लिए होने वाली तैयारियों में साल भर का वक्त लगने की संभावना जताई। प्राचार्य ने कहा कि मूल्यांकन के लिए पंजीकरण के बाद समय कम रहेगा। इससे पहले ही सभी जरूरी कार्य पूरे करने होंगे। कॉलेज को हेरिटेज का दर्जा दिलाने पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
ए ग्रेड हासिल करने के लिए ये काम जरूरी
नैक मूल्यांकन में ए ग्रेड हासिल करने के लिए यूजीसी से ठप अनुदान शुरू कराने, ब्लैक लिस्ट से बाहर निकलने, रिसर्च प्रोजेक्ट हासिल करने समेत बेहतर छवि का होना भी जरूरी है। हाल के वर्षों में जो भी प्रोजेक्ट भेजे गए, उनपर कोई जवाब नहीं मिला। प्राचार्य ने स्वयं यूजीसी में संपर्क कर बेपटरी व्यवस्था को पटरी पर लाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने फिलहाल यूजीसी में बरेली कॉलेज का स्टेट्स चेक करने के निर्देश दिए हैं।
फीडबैक के लिए विद्यार्थियों को करेंगे प्रशिक्षित
नैक मूल्यांकन के लिए टीम कॉलेज के विद्यार्थियों से फीडबैक लेगी। इस पर भी अंक निर्धारित हैं। प्राचार्य ने सभी विभागाध्यक्षों को विद्यार्थियों को इसके लिए प्रशिक्षित करने का सुझाव दिया है। विभागीय लाइब्रेरी को दुरुस्त करने व कॉलेज की लाइब्रेरी को भी पूरी क्षमता के साथ संचालित करने को कहा गया है।
14 फरवरी तक देनी होगी तीन साला की प्रगति रिपोर्ट
प्राचार्य ने 14 फरवरी तक पिछले तीन साल का एकेडमिक रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है। रिकॉर्ड में विद्यार्थियों की तादाद, आयोजित कार्यक्रम, उपलब्धियां, मेधावियों की जानकारी, टॉपर्स, शोध कार्य, शोध प्रस्ताव आदि शामिल रहेंगे। नैक की नई गाइडलाइन के तहत कॉलेज में सभी कार्य कराने के लिए कमेटी गठित होगी। इसमें 33 फीसदी महिलाओं की भागेदारी का मुद्दा प्रो. वंदना शर्मा और डॉ. बीनम सक्सेना ने उठाया।
इन बिंदुओं पर होमवर्क जरूरी
एकेडमिक कैलेंडर, विद्यार्थियों का रिकॉर्ड और फीडबैक, यूजी-पीजी फोरम रिकॉर्ड, शिक्षक-स्टाफ प्रोफाइल, प्रोन्नति, रेमेडियल क्लासेज, रिसर्च पब्लिकेशन, रिसर्च सुपरविजन, कॉलेज में इनवाइटेड टॉक, लेक्चर, सेमिनार व अन्य आयोजन, विभागीय लाइब्रेरी की स्थिति, विभागोें में टॉपर्स के डिस्प्ले बोर्ड, शिक्षकों द्वारा आइएसओ रैंकिंग के लिए आवेदन, पिछले तीन साल की विभागीय गतिविधि, प्रत्येक शिक्षक का यूट्यूब चैनल प्रोफाइल और प्रसार, संसाधनों की स्थिति, एल्यूमिनाई रिकॉर्ड, स्पोर्ट्स गतिविधियां, कॉलेज की ऐतिहासिकता, परिसर, भवन और यूजीसी में कॉलेज की स्थिति आदि।
वर्जन
- कॉलेज के बेहतर संचालन के लिए प्राचार्य की ओर से भी निर्णय लिए जाएंगे, उनमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। नैक मूल्यांकन में ए ग्रेड हासिल करने के लिए कॉलेज की ओर से ही प्रयास करने होंगे। - शिवाकान्त द्विवेदी, प्राधिकृत नियंत्रक, बरेली कॉलेज
--
2012 में जो सुझाव मिले थे। उसे पूरा करेंगे। नई गाइड लाइन के तहत तैयारियां की जाएंगी। कमियों को दूर कराया जाएगा। सभी सदस्यों को तत्काल तैयारी में जुटने को कहा गया है। प्रशासक से भी इस संबंध में बात की जाएगी। उन्हें नैक मूल्यांकन और आगे की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। - प्रो. ओपी राय, प्राचार्य, बरेली कॉलेज