{"_id":"65a5abc3321fbcbc65002b84","slug":"fix-the-systemengineers-should-ensure-power-supply-without-cuts-bareilly-news-c-4-bly1036-325195-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिस्टम ठीक करें...बिना कटौती बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिस्टम ठीक करें...बिना कटौती बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं अभियंता
Tue, 16 Jan 2024 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने कहा है कि गर्मी शुरू होने से पहले बिजली आपूर्ति का सिस्टम इस तरह से तैयार करें कि ओवरलोडिंग पर कहीं कोई ट्रिपिंग न हो। अभियंता फरवरी महीने को अनुरक्षण माह के रूप में मनाएं। प्रत्येक सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर का प्रोटेक्शन सिस्टम दुरुस्त करें। अगर कहीं ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहे हैं तो वहां पर क्षमता वृद्धि कराएं। अगर फरवरी में भी सिस्टम को ठीक नहीं करा सके फिर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
डॉ.गोयल सोमवार को शहर में दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट में बिजली आपूर्ति व बिल वसूली की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं स्थित 20 विद्युत वितरण खंडों के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे। डॉ.गोयल ने कहा कि अनुरक्षण के लिए मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता 20 उपकेंद्रों और अधिशासी अभियंता 10 उपकेंद्रों का निरीक्षण करें। इस दौरान ऐसे उपकेंद्र चिह्नित करें जहां गर्मी के दिनों में अधिक ब्रेक डाउन हुए थे। उन्होंने बिजली बिल वसूली की भी समीक्षा की। इसमें शाहजहांपुर जिले के तिलहर और जलालाबाद, बदायूं के बिसौली, आंवला विद्युत वितरण खंडों के अधिशासी अभियंता वसूली की रणनीति नहीं समझा पाए। बरेली में विद्युत वितरण खंड द्वितीय ग्रामीण के अधिशासी अभियंता जवाब देते समय अटक गए।
जवाब नहीं दे पाए कई अभियंता
बैठक में बरेली ग्रामीण, शाहजहांपुर और बदायूं के कुछ अधिशासी अभियंता वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी तैयारी नहीं बता सके। इस पर चेयरमैन ने कहा कि आप लोग एक-एक दिन प्रत्येक डिवीजन में जाएं। वसूली की प्लानिंग तैयार कराएं। अगर प्लानिंग नहीं होगी तो वसूली कैसे कराएंगे।
विज्ञापन
कोट-
ओटीएस के बाद भी अभियंताओं को शहरी क्षेत्र में बीते वर्ष के सापेक्ष 25 और ग्रामीण क्षेत्र में 50 फीसदी वृद्धि राजस्व वसूली में करनी है। वसूली के लिए वे कामर्शियल कनेक्शन का प्रतिशत बढ़ाएं। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए काम करें। अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो कार्रवाई होगी। - डॉ. आशीष कुमार गोयल
-- --
ये भी दिए निर्देश- घरेलू कनेक्शन पर व्यावासायिक काम करने वालों की जांच की जाए। घर और दुकान के लिए अलग-अलग टैरिफ के कनेक्शन दिए जाएं।
- अनुरक्षण के लिए मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता 20 और अधिशासी अभियंता 10 उपकेंद्रों का निरीक्षण कर ऐसे उपकेंद्र चिह्नित करेंगे जहां गर्मी के दिनों में अधिक ब्रेक डाउन हुए थे।
- पांच से नौ किलोवाट तक के प्रत्येक उपभोक्ता का बिल एमआरआई करके जारी किया जाए, ताकि उपभोक्ता को सही बिल मिले और बिजली विभाग का राजस्व बढ़े।
- हाईलॉस फीडरों पर सघन जांच की जाए। खराब मीटरों को बदला जाए। मीटर रीडर के काम को फ्लाइंग स्कवाड से जांच कराएं। ट्रांसफार्मर बदलने में देरी न की जाए।
- एक किलोवाट का कनेक्शन है और 100 यूनिट से कम का बिजली बिल आ रहा है तो जांच करें। मौके की जांच के बाद सही बिलिंग कराएं।