फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five trains including Doon will run for Haridwar Mahakumbh

हरिद्वार महाकुंभ के लिए चलेंगी दून समेत पांच ट्रेनेें

Tue, 05 Jan 2021 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Five trains including Doon will run for Haridwar Mahakumbh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उपासना एक्सप्रेस ऋषिकेश तक जाएगी, कई ट्रेनों में कोच भी बढ़ेंगे

विज्ञापन
बरेली। हरिद्वार महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे दून, उपासना, जनता एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों के संचालनको मंजूरी दे दी है। वहीं, हावड़ा से देहरादून जाने वाली उपासना एक्सप्रेस देहरादून न जाकर हरिद्वार से ऋषिकेश जाएगी। यह ट्रेन रोजाना चलेगी।
हरिद्वार में होने वाला महाकुंभ का मुख्य स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी को होगा। पिछले दिनों देहरादून के लिए एकमात्र ट्रेन राप्ती गंगा एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था लेकिन फिर हरिद्वार-लक्सर रेलखंड पर काम के चलते सात जनवरी तक इसे निरस्त कर दिया गया। अब रेलवे बोर्ड ने हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। जल्दी ही इन ट्रेनों में आरक्षण भी शुरू होंगे लेकिन रेलवे ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये ट्रेनें कोविड स्पेशल होंगी या सामान्य।
विज्ञापन

रोजाना चलेगी उपासना एक्सप्रेस

हावड़ा से देहरादून के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली उपासना एक्सप्रेस बाकी पांच दिन हावड़ा से हरिद्वार तक कुंभ एक्सप्रेस बनकर चलाई जाती है। अब यह ट्रेन रोजाना चलेगी, लेकिन देहरादून न जाकर न्यू ऋषिकेश जाएगी। यह व्यवस्था महाकुंभ तक चलेगी। इसके अलावा राप्ती गंगा एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस और काठगोदाम एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। रेलवे बोर्ड 22 मेमू ट्रेन भी चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed