फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five thousand challans in two days, yet traffic rules are being flouted

Bareilly News: दो दिन में पांच हजार चालान, फिर भी यातायात नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

Tue, 23 May 2023 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Five thousand challans in two days, yet traffic rules are being flouted
बरेली। पुलिस ने नो हेलमेट और दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन सवारों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दो दिन में पांच हजार चालान हो चुके हैं, लेकिन फिर भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


शासन से जारी निर्देश के बाद सोमवार को भी दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट लगाए और तीन या ज्यादा सवारी बैठे लोगों के चालान किए गए। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने भी टीम के साथ वाहनों के चालान कराए। पहले दिन 2486 और दूसरे दिन सोमवार को 2335 वाहनों के चालान किए गए। जिलेभर के मिलाकर पांच हजार से ज्यादा चालान हुए और 55 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। फिर भी लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे। पुलिसकर्मी भी नियमों का उल्लंघन करते दिखे।
विज्ञापन

0000
आईजी ने की मंडल स्तरीय समीक्षा
आईजी रेंज राकेश कुमार सिंह ने अभियान की समीक्षा की और तेजी लाने के निर्देश दिए। बरेली से प्रभारी एसएसपी राहुल भाटी के साथ ही तीनों अन्य जिलों के एएसपी मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बताया कि यातायात पुलिस के टैक्सी स्टैंड व नियम तोड़ने के अभियान, गोकसी, दस साल की सजा के मामले में वांछित अपराधी, लाउडस्पीकर के शोर, सांप्रदायिक माहौल खराब करने वालों और खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए 31 मई तक विशेष अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed