फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSA terminated the services of five teachers in Bareilly

Bareilly News: पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त, छह वर्षों से नहीं गए थे स्कूल, बीएसए ने की कार्रवाई

Tue, 29 Oct 2024 10:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 29 Oct 2024 10:12 AM IST
सार

बरेली में दिवाली से पहले पांच शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। छह वर्षों से गैरहाजिर चल रहे इन शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। 

विज्ञापन
BSA terminated the services of five teachers in Bareilly
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के परिषदीय विद्यालयों से छह वर्षों से गैरहाजिर चल रहे पांच शिक्षकों की बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सेवा समाप्त कर दी। इन सभी को नोटिस दिया गया, लेकिन चार ने कोई जवाब ही नहीं दिया और न ही जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत हुए। विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकार (शिक्षा) से वंचित करने के लिए शिक्षकों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

 
बीएसए संजय कुमार सिंह के अनुसार विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी के प्राथमिक विद्यालय अधकटा ब्रह्मनान के सहायक अध्यापक अमित कुमार 28 अक्तूबर 2020 से लगातार अनधिकृत रूप से गैरहाजिर हैं। नोटिस का स्पष्टीकरण भी नहीं दिया। इस वर्ष नौ मई को जांच के लिए अनुशासनिक जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति गठित की गई। शिक्षक ने अपना पक्ष नहीं रखा। शासकीय सेवाओं के प्रति लापरवाही बरतने पर सेवाएं समाप्त की गईं।
विज्ञापन


Bareilly News: हरदोई की युवती से छेड़खानी, खींचकर होटल में ले जाने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विकास क्षेत्र फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय बरगवां के सहायक अध्यापक अशोक कुमार 20 मई 2019 से अनुपस्थित हैं। नोटिस का जवाब नहीं देने पर विभाग ने जांच समिति गठित की। शिक्षक अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचे। ऐसे में उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। 

Trending Videos

तीन शिक्षिकाओं ने दिखाई लापरवाही
विकास क्षेत्र बहेड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौआ धुरा की सहायक अध्यापिका करिश्मा गुप्ता एक जुलाई 2020 से गैरहाजिर हैं। नोटिस व घर के पते पर पत्र भेजने के बाद भी शिक्षिका ने कोई जवाब नहीं दिया। तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद सेवा समाप्त कर दी गई। विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी के प्राथमिक विद्यालय लालपुर की सहायक अध्यापिका मधु शर्मा 24 मार्च 2019 से विद्यालय नहीं गईं। शिक्षक आचरण के विपरित कार्य करने पर उनकी सेवाएं अनुपस्थिति की तिथि से समाप्त कर दी गईं। 

विकास क्षेत्र भुता के प्राथमिक विद्यालय खानपुर की सहायक अध्यापिका शिवांगी तीन फरवरी 2020 से लगातार गैर हाजिर हैं। नोटिस का जवाब देने और जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत होने का पर्याप्त अवसर दिया गया। इसमें शिक्षिका का उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। शासकीय सेवा शर्तों का उल्लंघन करने पर शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed