फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five people died in several accidents on Diwali

Road Accident: दिवाली पर हादसों ने छीनी कई परिवारों की खुशियां, अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

Mon, 13 Nov 2023 05:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 05:46 PM IST
सार

बरेली में दिवाली पर अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं संभल जनपद में हुए हादसे में शाहजहांपुर के दो भाइयों की जान चली गई। इनका पोस्टमार्टम भी बरेली में कराया गया। 

विज्ञापन
Five people died in several accidents on Diwali
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिवाली के त्योहार पर सड़कों पर बढ़े बेतहाशा वाहनों और तेज रफ्तार की वजह से कई हादसे हुए। इसकी वजह से नौजवानों समेत कई लोगों की मौत हो गई तो कुछ घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर संबंधित मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर निवासी सगे भाइयों की हादसे में मौत
शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव जरीननगर निवासी दो सगे भाइयों 23 वर्षीय रतनपाल और 25 वर्षीय रामनपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता सूरजपाल ने बताया कि उनके दोनों बेटे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। 10 नवंबर की शाम को दिल्ली से काम करके दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी संभल जिले में गुन्नौर के पास बाइक अनियंत्रण होकर फिसल गई। 
विज्ञापन


घटना में रतनपाल की मौके पर ही मौत हो गई और रमनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी पुलिस ने परिवार के लोगों को दी तो वह शाहजहांपुर से गुन्नौर पहुंचे। वहां के अस्पताल से घायल रमनपाल को बरेली में रेफर करा लिया। बरेली के अस्पताल में रमनपाल का इलाज चल रहा था। यहां रविवार को रमनपाल ने भी दम तोड दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दोनों जवान बेटों की मौत से पिता का बुरा हाल था। दिवाली के दिन अंतिम संस्कार से गांव में भी मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी घायल
बरेली के थाना बहेड़ी के गांव छगनडांडी निवासी 55 वर्षीय छेदालाल की मौत के बाद सोमवार को उनके शव का भी पोस्टमार्टम कराया गया। रिश्तेदारों ने बताया कि रविवार को बाजार से दिवाली का सामन लेकर पत्नी रामवती के साथ बाइक से बाजार से लौट रहे थे। तभी लभेड़ा के पास दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में छेदालाल की मौके ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप धायल हो गईं। मौके पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। छेदालाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टेंपो में टक्कर से ड्राइवर की मौत
थाना भमोरा के गांव आलमपुर जाफराबाद निवासी 40 वर्षीय लालाराम की जान भी सड़क हादसे में चली गई। भतीजे बंटू ने बताया कि चाचा लालाराम बरेली की एक कोरियर कंपनी की गाड़ी में ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। रविवार शाम वह काम निपटाकर टेंपो से घर लौट रहे थे। बरेली से आलमपुर जाफराबाद आते समय चौबारी के पास किसी अज्ञात वाहन से उनके टेंपो में टक्कर मार दी। 

इस हादसे में लालाराम की मौके ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जेब में रखे कागजातों से पहचान के बाद लालाराम के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। लालाराम के परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटे एक बेटी हैं। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है और उसके ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरे डीफार्मा छात्र ने भी दम तोड़ा
बरेली थाना शाही के अमौर गांव निवासी 19 वर्षीय रूपेश गंगवार की भी मौत हो गई। वह चलती बाइक में आग लगने से झुलस गया था। रिश्तेदारों ने बताया कि 10 नवंबर को धनतेरस की रात 11 बजे करीब रूपेश और उसका ममेरा भाई फतेहगंज पश्चिमी निवासी अंकित गंगवार बाइक से नवाबगंज से घर लौट रहे थे। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अटामांडा में पेट्रोल पंप के पास अचानक इनकी बाइक में आग लग गई। 

इस हादसे में बाइक चला रहे अंकित की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं रूपेश गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रूपेश को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जेब में रखे मोबाइल की मदद से दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। रूपेश को परिवार के लोग दिल्ली के निजी अस्पताल रेफर करा ले गए थे। वहां हालत बिगड़ने पर फिर बरेली ले आए। 

रूपेश की भी दिवाली की रात मौत हो गई। सोमवार को उसका शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रूपेश की मां कुसुमा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे व दो बेटी में सबसे छोटा रूपेश ही था जो पूरे परिवार का लाड़ला था। ममेरे भाई अंकित के साथ वह डीफार्मा कर रहा था। दिवाली की छुट्टी पर घर लौट रहे दोनों भाइयों की मौत से दो परिवारों में मातम छाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed