Bareilly News: अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, मरने वालों में दो सगी बहनें
बरेली जिले में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगी बहनें भी थीं। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले में अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में दो सगी बहनों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बिधौलिया गांव निवासी रियाज अहमद अपनी बेटी 18 वर्षीय हसीनबानो और 14 वर्षीय सोनी के साथ बाइक से फरीदपुर की ओर जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर एक बजे करीब जब वह रजऊ मोड़ के पास से गुजरे, तभी टैंकर ने उनकी बाइक को पीछे से साइड मार दी। इससे रियाज अहमद उछलकर दूर जा गिरे, जबकि दोनों बेटियां टैंकर के नीचे आ गई।
टैंकर दोनों बेटियों को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने टैंकर और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। रजऊ पुलिस चौकी का स्टाफ भी मौके पर आ गया। सीओ हाईवे नितिन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। रियाज अहमद को गंभीर हालत में बिथरी अस्पताल भेजा गया है। दोनों बहनों के शवों को सील करवाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। सीबीगंज से उनके परिवार के लोग पहुंच गए। शवों को देख चीख-पुकार मच गई।
सैंथल-देवरनिया में भी हुए हादसे
सैंथल निवासी 55 वर्षीय राजीव गुप्ता बेसिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। विभागीय काम से बृहस्पतिवार को वह नवाबगंज गए थे। शुक्रवार सुबह वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। सैंथल और हाफिजगंज के बीच कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
देवरनिया थाने के गांव खमरिया गोपाडाडी निवासी 30 वर्षीय भगवानदास बृहस्पतिवार रात बरातघर में एक शादी समारोह में दावत खाने गए थे। खाना खाकर लौटते वक्त किसी अज्ञात विवाह ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने शव की पहचान कर परिवार को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरों से संबंधित वाहन की पहचान और तलाश की जा रही है।
उत्तराखंड के पंतनगर निवासी 35 वर्षीय सुशील कुमार लालकुआं गए थे। वहां से शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल सुशील कुमार को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई।