फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five office-bearers of the Ramlila Committee have submitted their collective resignation.

Bareilly News: रामलीला कमेटी के पांच पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Fri, 23 Oct 2026 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Five office-bearers of the Ramlila Committee have submitted their collective resignation.
फरीदपुरा। श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति फरीदपुर में आंतरिक मतभेद और असंतोष गहराता जा रहा है। समिति के कामकाज और निर्णय लेने की प्रक्रिया से नाराज होकर पांच प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

इस्तीफा देने वाले प्रतुल अग्रवाल ऑडिटर, संजय चौहान विधिक सलाहकार, शैलेश सिंह मीडिया प्रभारी, राजेश गुप्ता मंत्री, सतेंद्र सिंह मंत्री ने समिति के अध्यक्ष को एक पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पिछले कुछ समय से समिति की कार्यप्रणाली, लिए जा रहे फैसलों और काम करने के तरीकों से पूरी तरह असंतुष्ट हैं। पदाधिकारियों का आरोप है कि समिति में पारदर्शिता की भारी कमी है और निर्णय लेते समय पुराने व निष्ठावान सदस्यों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

इस्तीफा पत्र में पदाधिकारियों ने लिखा है कि समिति में सहयोग और आपसी संवाद का अभाव है। सदस्यों के सुझावों और विचारों का कोई आदान-प्रदान नहीं किया जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में जहां सदस्यों के आत्मसम्मान और काम करने की स्वतंत्रता का हनन हो रहा हो, वहां पद पर बने रहना और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना संभव नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि केवल प्रतुल अग्रवाल ने इस्तीफा पत्र उन्हें दिया है, उसमें अन्य लोगों ने अगर साइन कर दिए हैं तो उससे कोई मतलब नहीं है। प्रतुल अग्रवाल का भी इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है, बैठ कर बात होगी। जो आरोप लगाए हैं। वह निराधार है, कोई समस्या है तो पदाधिकारी मुझे बताएं, उसका समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed