{"_id":"5f80c9398ebc3e9bf00e08d6","slug":"five-more-buses-to-haldwani-will-start-from-today-bareilly-news-bly4227517164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी के लिए पांच और बसें आज से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी के लिए पांच और बसें आज से चलेंगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
हल्द्वानी से भी बरेली के लिए बढ़ाई जाएंगी पांच बसें
विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड और यूपी की पांच-पांच और बसों का संचालन शनिवार से शुरू होगा। हालांकि इन बसों से सिर्फ बरेली और हल्द्वानी के बीच ही सफर किया जा सकेगा।
लॉकडाउन के बंद हुई राज्यों की सीमाएं खुलने के बाद एक अक्तूबर से रोडवेज बसों का राज्यों में प्रवेश शुरू हो पाया है। अभी बरेली से सिर्फ 13 बसों को उत्तराखंड में प्रवेश के लिए अनुमति मिल पाई थी। इनमें हल्द्वानी के लिए पांच, टनकपुर के लिए चार और देहरादून व हरिद्वार के लिए दो-दो बसें जा रही थीं। जबकि 15 अक्तूबर से कुछ और बसें बढ़ाए जाने की बात चल रही थी।
इसी बीच शुक्रवार को बरेली क्षेत्र और नैनीताल क्षेत्र के परिवहन अधिकारियों के बीच बातचीत में पांच-पांच और बसें बढ़ाने पर सहमति बन गई। एआरएम कार्मिक चीनी प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बरेली और हल्द्वानी के बीच इन बसों का शनिवार से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संवाद