फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five million sales tax Fudge cracker

पांच करोड़ की पटाखा बिक्री पर टैक्स हेराफेरी

Fri, 06 Nov 2015 02:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 06 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Five million sales tax Fudge cracker
बरेली। वाणिज्य कर विभाग ने बृहस्पतिवार को बरेली और फरीदपुर में पटाखा प्रतिष्ठान पर छापा मारकर करोड़ों रुपये के कारोबार पर टैक्स हेराफेरी पकड़ी है। विभाग को दोनों स्थानों पर कई अभिलेख मिले हैं जिनसे करोड़ों रुपये की हेराफेरी की जानकारी हो रही है साथ ही कई अन्य कंपनियों में पटाखा कारोबार की होने वाली टैक्स की हेराफेरी का भी पता चला है। पटाखा बाजार में वाणिज्य कर की पहली बड़ी कार्रवाई से पटाखा बाजार में हड़कंप मच गया और कुछ कारोबारी दुकान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड से लेकर आसपास के इलाकों में पटाखों की सप्लाई का केंद्र बरेली है। यहां से सौ करोड़ रुपये से अधिक का पटाखा दूसरे स्थानों पर जाता है। पिछले छह महीने से चीन निर्मित पटाखे बाजार में आने की जानकारी मिल रही थी। पटाख व्यापारी खरीद पर तो वाणिज्य कर दे रहे हैं लेकिन बिक्री पर नहीं, जबकि वाणिज्य कर अंतिम बिक्री पर और आयकर शुद्ध लाभ पर दिया जाता है। कई कारोबारी खरीद से पांच से दस गुना रेट पटाखे बेच रहे है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अभिलेखों से इसकी भी पुष्टि हो रही है। चूंकि पटाखा खरीद का कैश मीमो नहीं दिया जाता इसलिए सही बिक्री और आय का आकलन संभव नहीं है। इसी की आड़ में पटाखा कारोबार पर टैक्स चोरी जारी है।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को दो दर्जन से ज्यादा सहायक और डिप्टी कमिश्नर की टीम बनाकर छापे की योजना बनायी। एक टीम पटाखा कारोबारी अंबरीश अग्रवाल के फरीदपुर स्थित अंबे स्टोर के गोदाम पहुंची तो दूसरी टीम ने सौ फुटा मार्ग स्थित प्रतिष्ठान पर छापा मारा। करोड़ों रुपए के कारोबार वाले इस प्रतिष्ठान ने सही बिक्री नहीं दर्शाई है। गोदाम और प्रतिष्ठान पर मिले कारोबारी कागजातों से पांच करोड़ रुपये की बिक्री का आकलन किया गया है जिस पर टैक्स में हेराफेरी मिली है। छापा दल ने अभिलेखों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह ने बताया कि पटाखा कारोबारी प्रतिष्ठानों पर करीब पांच करोड़ रुपये के कारोबार पर टैक्स हेराफेरी मिली है। ऐसे संदिग्ध अभिलेख भी मिले हैं जिनसे कई अन्य फर्मों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अफसरों ने दिखाया साहस
पटाखा कारोबारी चेकिंग दल से उलझ गए और नोकझोंक हो गई लेकिन महिला अफसर सुषमा उपाध्याय, स्वेता सिंह और रेनू कुमारी ने कारोबारी एक नहीं सुनी और चेकिंग जारी रखी। मौके पर टीम को कई संदिग्ध अभिलेख भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed