{"_id":"5eb50e6a8ebc3e909f68ecce","slug":"five-migrant-workers-jumped-off-from-shramik-special-train-in-roja-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर से यूपी आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कूदे पांच मजदूर, पुलिस ने पकड़कर किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर से यूपी आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कूदे पांच मजदूर, पुलिस ने पकड़कर किया क्वारंटीन
Fri, 08 May 2020 01:19 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 08 May 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से कूदे पांचों मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
अमृतसर से मजदूरों को लेकर गोंडा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से शुक्रवार सुबह पांच मजदूर शाहजहांपुर में कूद गए। घटना सुबह छह बजे की है, जब ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी।
विज्ञापन
रोजा स्टेशन के पास जैसे ही ट्रेन की गति थोड़ी धीमी हुई, खुदागंज के पांच मजदूर कूद गए। स्टेशन पर मौजूद जीआरपी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पांचों को जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अमृतसर से गोंडा जा रही सुपरफास्ट विशेष ट्रेन को सीतापुर होकर जाना था। इसी दौरान लोको पायलट ने मेन लाइन से ब्रांच लाइन पर ट्रेन को लाने के लिए स्पीड कम की, तो शाहजहांपुर जिले में रहने वाले पांच मजदूर चलती ट्रेन से कूद गए।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर एसडी मीणा ने बताया कि ट्रेन से कूदने वाले मजदूरों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है।