{"_id":"645c0d2a6a1b2caf9103db94","slug":"five-lakhs-three-divorces-given-to-the-teacher-for-not-bringing-the-car-bareilly-news-c-4-1-151102-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच लाख, कार न लाने पर शिक्षिका को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच लाख, कार न लाने पर शिक्षिका को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर पति ने शिक्षिका पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारादरी थाने के जगतपुर एजाजनगर गौटिया निवासी फरहत जहां का निकाह मार्च 2013 में शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव डबौरा निवासी शाहिद हुसैन के साथ हुआ था। फरहत बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। उनकी दो बेटियां अरीबा (7) और सारा (4) भी हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही शहिद उनको प्रताड़ित करता था। पति ने बैंक से 14 लाख ऋण लेकर रुपया बर्बाद कर दिया। ऋण उन्होंने चुकाया।
इसके बाद पति पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर 30 अप्रैल को घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। तब से वह अपनी बहन के घर रह रही हैं। फरहत की तहरीर पर पुलिस ने पति शाहिद हुसैन, सास नसीम बेगम, जेठ आरिफ हुसैन, देवर जाहिद हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद