फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five lakh extortion sought from the company's manager, report on three

Bareilly News: कंपनी के मैनेजर से मांगी पांच लाख रंगदारी, तीन पर रिपोर्ट

Mon, 01 May 2023 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five lakh extortion sought from the company's manager, report on three
बरेली। सोबती विल्ड बेल कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में बारादरी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजा कुतुब निवासी दिनेश शर्मा सोबती विल्ड बेल कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर हैं। संजीव चौधरी कंपनी के निदेशक वरनपाल सिंह के बड़े भाई प्रीतपाल सिंह की कंपनी में हापुड़ में काफी समय से काम कर रहा था। संजीव ने अपने पुत्र रितिक उर्फ हनी को सिफारिश के जरिये सोबती कंपनी में ड्राइवर के पद पर रखवा दिया। हनी का का व्यवहार ठीक नहीं था। उसकी शिकायतें आ रही थीं। इस पर उससे काम लेना बंद कर दिया गया। आरोप है कि संजीव चौधरी, उसका बेटे हनी और हनी की पत्नी ने कई बार कॉल करके पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। 25 अप्रैल को तीनों ने ग्रीन पार्क के पास उनको घेर लिया। गालियां दीं और पांच लाख रंगदारी न देने पर दुष्कर्म के केस में जेल भिजवाने की धमकी दी। दिनेश शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed